Neeraj Chopra की माँ ने पाकिस्तानी खिलाड़ी के सवाल पर पत्रकार को दिया ऐसा जवाब, कर दिया सबका मुँह बंद!
बेटे के साथ माँ ने भी जीत लिया दिल!

दो दिन पहले ही नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप 2023 (World Athletic Championships 2023) में पुरुषों की भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनें। नीरज की इस जीत ने इतिहास रच दिया और दुनियाभर में देश का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया। देश के लोगों ने नीरज के इस स्वर्ण जीत की दखल लेते हुए उसे गोल्डन बॉय कहना भी शुरू कर दिया है। रविवार को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में नीरज ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया, वही पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने इस खेल में रजत पदक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही पत्रकारों द्वारा नीरज चोपड़ा की माँ सरोज देवी (Saroj Devi) को पाकिस्तानी खिलाडी के बारे में सवाल पूछे गए, तभी उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिस वजह से उन्होंने देश की तमाम जनता का दिल जीत लिया।
View this post on Instagram
रविवार के दिन हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीत अपना परचम ऊँचा लहराया है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रहे नीरज चोपड़ा को लोग गोल्डन बॉय के नाम से पुकार रहे है।
और पढ़े: Twitter Calls Neeraj Chopra “True Sportsman” For Supporting Wrestlers In WFI Sexual Harassment Case
वही इस विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में रजत पदक जीत पाकिस्तान के अरशद नदीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही बेटे नीरज के बारे में उसकी माँ सरोज देवी से पत्रकारों ने भी कई तरह के सवाल पूंछे। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमे नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी को पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के बारे में एक उत्तेजक सवाल पूछा गया और उन्होंने बड़ी सफाई से इस विषय पर जवाब देते हुए उसे टाल दिया। नीरज की माँ सरोज देवी का ये जवाब नेटिजेन्स का दिल जीत रहा है।
A reporter asked #NeerajChopra 's mother about how she feels about Neeraj defeating a Pakistani athlete to win gold.
His mother said : A player is a player, it doesn't matter where he comes from, I am glad that the Pakistani player ( Arshad Nadeem) won as well.
This whole… pic.twitter.com/imk3ZHyLrC
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) August 28, 2023
View this post on Instagram
वायरल हुए इस वीडियो में एक पत्रकार नीरज की माँ सरोज देवी से विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में उनके बेटे द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराने के बारे में उन्हें सवाल पूछता है और इसपर उनकी टिपण्णी भी मांगता है। वही भारत और पाकिस्तान के इस उलझे सवाल का सरोज देवी ने काफी छलखि और शालीनता से जवाब दे कर उस पत्रकार का मुँह बंद कर दिया। सरोज देवी ने कहा की, खेल के मैदान पर, एक खिलाड़ी सिर्फ एक खिलाड़ी होता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की, उन्हें खुशी है की एक पाकिस्तानी खिलाड़ी भी जीता है। पत्रकार के सवाल पर सरोज देवी कहती है की, मैदान में सब खिलाड़ी खेलने के लिए ही आते है, फिर वह पाकिस्तान से हो या फिर हरियाणा से। इसके साथ ही सरोज देवी पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के जीत से भी खुश है।
View this post on Instagram
और पढ़े: You Guys, We Literally Drove Neeraj Chopra To The US Because Of Shaadi Season Pressure!
View this post on Instagram
नीरज चोपड़ा की माँ सरोज देवी के इस जवाब पर नेटिजेन्स काफी खुश हो गए। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने की तरह ही सरोज देवी ने कोई भी उलझा हुआ जवाब ना देकर देश की तमाम जनता का दिल जीत लिया है।
First Published: August 29, 2023 2:57 PMNational Sports Day: P. V. Sindhu से Mirabai Chanu तक, इन महिला खिलाडियों पर है पुरे देश को नाज!