प्रेगनेंसी में भी Aashka Goradia है बेहद फैशनेबल, Maternity शूट के दौरान देखे उसके हॉट लुक्स!

क्या शानदार है आशका का प्रेगनेंसी फैशन!

प्रेगनेंसी में भी Aashka Goradia है बेहद फैशनेबल, Maternity शूट के दौरान देखे उसके हॉट लुक्स!

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा आशका गोराडिया (Aashka Goradia) जल्द ही माँ बनने वाली हुई। लोकप्रिय सीरियल भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप में अपने शानदार अभिनय से आशका ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। वही अब एक्ट्रेस अपने पति ब्रेंट गोबल (Brent Goble) के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल वह अपनी गर्भावस्था को बखूबी एन्जॉय करती नजर आ रही है। साल 2021 में टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद, वह पूरी तरह से एक बिजनेस वुमन बन गई। उसने अपना ब्यूटी ब्रांड (RENÉE Cosmetics) भी शुरू किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, अपने पति ब्रेंट के साथ मिलकर वह योगा करते हुए कई शानदार वीडियो भी शेयर करती रहती है। अपनी गर्भावस्था के दौरान भी आशका ने योगा करना नहीं छोड़ा। आशका ने अपना मैटरनिटी शूट भी किया है। आशका ने इस फोटोशूट के दरम्यान काफी कमाल के आउटफिट्स पहने है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

टीवी सीरियल कुसुम से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली आशका गोराडिया को इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस कहा जाता है। लोकप्रिय सीरियल भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप में अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित करने वाली आशका ने और भी कई सीरियल में काम किया है। 2017 में आशका ने ब्रेंट गोबल से शादी की और अब शादी के 6 सालों बाद दोनों माता पिता बनने जा रहे है। अपने पहले बच्चे के लिए आशका और ब्रेंट दोनों भी काफी उत्साहित नजर आ रहे है। सिर्फ इतना ही नहीं, दोनों भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तरह-तरह का मैटरनिटी फोटोशूट पोस्ट करते हुए दिखाई दे रहे है। आशका का ये प्रेग्नेंसी फैशन बेहद कमाल का नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे वह हरे घास के बीच हाथों में फूल लिए खड़ी है और उसने ब्रालेट पहने उसपर ब्लैक कोट पहन रखा है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

और पढ़े: प्रेगनेंसी में भी Yoga करते नजर आई Aashka Goradia, किए पुश अप और बहुत कुछ!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

आपको बता दे की, आशका और ब्रेंट फिलहाल गोवा में रहते है और वही अपना मैटरनिटी शूट करते नजर आ रहे है। भरे जंगल में एक बड़े से बरगद के पेड़ के नीचे ब्रेंट और आशका अपना मैटरनिटी फोटोशूट करते नजर आ रहे है। अपने नौवे महीने में भी एक्ट्रेस कमाल का फैशन कैरी कर रही है। यह खूबसूरत शूट करते वक्त आशका ने सफेद रंग का आउटफिट पहना है, जिसमे उसका बेबी बंप नजर आ रहा है। लॉन्ग स्लिट स्कर्ट की तरह आशका ने कुछ शानदार आउटफिट पहना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

एक्ट्रेस ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमे ब्रेंट उसका बेबी बंप पकड़े नजर आ रहा है। इस वीडियो में आशका ने सफ़ेद गाउन पहना है और एक बड़ी सी व्हाइट हैट भी पहनी है। इस खूबसूरत से गाउन में उसकी सुंदरता उभर कर आ रही है। अपने गोदभराई में भी आशका ने डार्क ग्रीन कलर का ड्रेस पहना था जो काफी खूबसूरत था।

और पढ़े: Aashka Goradia और Brent Goble का हुआ Baby Shower; Mouni Roy, Tina Datta के साथ नजर आए कई दोस्त!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

आशका ने इस साल मदर्स डे पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा की और गोवा में ब्रेंट के साथ अपने योगा, कॉस्मेटिक व्यवसाय और फिटनेस करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके साथ ही उसके जीवन में आने वाले खुशनुमा पलों के लिए उसे ढेर सारी बधाइयाँ!

प्रेगनेंसी में भी Aashka Goradia ने किया ऐसे योगा, नेटिजन्स भी हो गए हैरान!

First Published: October 20, 2023 3:01 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!