टेलीविजन का सबसे मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss का 17 वा सीजन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस बार सिंगल्स वर्सेस कपल्स की थीम होने के साथ साथ इस शो में काफी कुछ बदलाव लोगों को देखने मिल रहा है। वही Bigg Boss 17 के सभी कंटेस्टेंट्स लोगों का खूब मनोरंजन भी करते नजर आ रहे है। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), विकी जैन (Vicky Jain) से लेकर ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) तक सभी कंटेस्टेंट्स अपने अपने तरीके से शो में लोगों का मनोरंजन करते दिखाई दे रहे है। वही इस शो में मन्नारा चोपड़ा के नाम का खूब बोलबाला हो रहा है। इस हफ्ते शुक्रवार का वार एपिसोड में Bigg Boss 17 की कंटेस्टेंट फिरोजा खान यानी खानजादी और मन्नारा चोपड़ा के बीच घमासान होते नजर आया। इस झगडे की शुरुवात मन्नारा की खानजादी के लिए छेडछाडी की टिपण्णी से हुई, जिसका होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने भी कड़ा विरोध किया।
Bigg Boss की लोकप्रियता दिन बा दिन बढ़ते ही जा रही है। इस रियलिटी शो में शामिल हुए कंटेस्टेंट्स लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ने के लिए कामियाब हुए है। वही शो में लोगों की पसंदीदा मन्नारा चोपड़ा और खानजादी (Firoza Khan) के बीच इस हफ्ते शुक्रवार का वार के दौरान घमासान तू-तू-मैं-मैं हुई। इस बार मन्नारा के खानजादी के लिए कुछ गलत टिपण्णी करने से ही ये अनबन आगे जाकर एक बड़े से झगडे का कारन बन गई। तो हुआ यह था की, Bigg Boss के घर में अभिषेक कुमार, खानजादी और नवीद सोल एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे थे। खानजादी खेल-खेल में अभिषेक कुमार को उठाकर ले जाने की कोशिश करती है, लेकिन असफल रहती है। वहां मौजूद मन्नारा चोपड़ा जो इनकी मस्ती को अपनी आँखों से देखती है, वह खानजादी के खिलाफ टिप्पणी करती और अभिषेक से कहती है की, “बादमे मत बोलना की ये मोलेस्ट (छेड़छाड़) कर रही थी।”
मन्नारा चोपड़ा द्वारा की गई ये टिपण्णी सुनने के बाद खानजादी अपना आपा खो देती है और अपने खिलाफ इतना कड़ा बयान देने के लिए मन्नारा पर बरस पड़ती है। मन्नारा उसकी बातों को हंसी में उदा देती है। अभिषेक कुमार ने भी उस दौरान मन्नारा को सुझाव दिया की, उसे अपने शब्दों का सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए। उसी समय गुस्से में खानजादी दिल के कमरे में जाकर सभी को मन्नारा के इस टिपण्णी के बारे में बता देती है। यह बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स मन्नारा की बातों पर निराशा व्यक्त करते है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि सलमान खान भी अंत में मन्नारा चोपड़ा के इस टिपण्णी का विरोध करते नजर आते है। सलमान खान को लगता है की खानजादी के खिलाफ मन्नारा ने ऐसी टिपण्णी देकर बेहद गलत किया।
और पढ़े: Bigg Boss 17: Ankita Lokhande Calls Neil Bhatt “Darpok”, Aishwarya Sharma Replies Back With Insults
और पढ़े: Bigg Boss 17: पिछले असफल रिश्ते में आत्मविश्वास खो बैठी थी Aishwarya Sharma, कहा “पति Neil Bhatt ने दिया प्यार!”
होस्ट की बातें सुनकर मन्नारा को कही न कही अपनी बातों का बुरा लगा और उसने अपने टिपण्णी के लिए सलमान खान के सामने माफी भी मांगी। सलमान खान ने मन्नारा को यह भी बताया की, कैसे ऐसे शब्दों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। मन्नारा चोपड़ा को अपनी गलती का एहसास भी हुआ और उसने सबके सामने इस बात के लिए माफ़ी भी मांगी। लेकिन खानजादी और मन्नारा के बीच का रिश्ता अबतक ठीक नहीं हुआ है। वह शुरुवात से ही एकदूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे है।