MAMI फिल्म फेस्टिवल रेड कार्पेट पर Priyanka Chopra, Sonam Kapoor ने बिखेरा जलवा, देखें और कौन कौन आएं!

MAMI-Film-Festival-red-carpet-priyanka-chopra-Sonam-kapoor-kareena-kapoor

कल की रात मुंबई में बॉलीवुड के सितारों से भरी एक यादगार रात साबित हुई। कल यानी 27 अक्टूबर Jio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल (Jio MAMI Film Festival 2023) की शुरुआत हुई, जहाँ बॉलीवुड के सितारों ने रेड कार्पेट इवेंट की शोभा बढ़ाते हुए अपने फैशन का जलवा बिखेरा। फिल्म फेस्टिवल के लिए खास भारत आई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी नजर आई, जिसने खूबसूरत एंट्री से रेड कार्पेट की शान बढ़ा दी। इसके साथ ही मुंबई में हुए इस फिल्म फेस्टिवल में फैशनिस्टा सोनम कपूर (Sonam Kapoor), बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर (Kareena Kapoor), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), करण जौहर (Karan Johar), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari), दिया मिर्जा (Dia Mirza), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha), अली फजल (Ali Fazal), कमल हासन (Kamal Haasan), सनी लिओनी (Sunny Leone), शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala), फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) जैसे कई सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने शानदार लुक्स से आग लगा दी। चलिए जानते है फिल्म फेस्टिवल में और कौन कौन आए थे।

27 अक्टूबर की रात मुंबई में Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल की शुरुवात हो चुकी है। इस खास रात में बॉलीवुड के सितारों ने अपने शानदार अंदाज में रेड कार्पेट पर अपनी हाजिरी लगाई। वही इंटरनैशनल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भी खास फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई में आई है। देसी गर्ल ने अपने शानदार अंदाज से लोगों आकर्षण का केंद्र बनी। फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर टोनी वार्ड के कलेक्शन से एक सुनहरी धारियों वाला डिजायनर व्हाइट गाउन चुना था जिसपर खूबसूरत व्हाइट लॉन्ग जैकेट भी एक्ट्रेस ने कैरी किया था। प्रियंका ने अपने लुक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।

सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ने ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने भी अपने शानदार अंदाज से फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एंट्री की। सोनम ने ब्लैक स्ट्रक्चर्ड आउटफिट पहने सबका ध्यान खींचा। इस खूबसूरत आउटफिट पर एक्ट्रेस ने अपने लुक को पर्ल एक्सेसरीज से पूरा किया। वही सोनम कपूर ने अपनी बहन शनाया कपूर के साथ भी तस्वीरों के लिए पोज दिए, जिसमे शनाया ने खूबसूरत मैटेलिक ग्रीन गाउन पहना था। दोनों बहने रेड कार्पेट पर अपनी कातिलाना अदाएं बिखेरती नजर आई।

और पढ़े: From MAMI Film Festival To The Jio World Plaza Opening, Here’s Why Priyanka Chopra Is In Mumbai!

प्रियंका, सोनम के साथ ही फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट में जाने जान की करीना कपूर भी अपने शानदार ब्लैक लुक में नजर आई। करीना के साथ ही करिश्मा कपूर और सैफ अली खान भी रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आए। करिश्मा कपूर ने डिजायनर व्हाइट साड़ी पहनी थी तो सैफ अली खान सफेद कुर्ता पजामा और नेहरू जैकेट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।

इसके साथ ही MAMI फिल्म फेस्टिवल रेड कार्पेट पर शर्वरी वाघ, सौंदर्या शर्मा, राशि खन्ना, सई मांजरेकर, अवनीत कौर, गदर 2 फेम उत्कर्ष शर्मा, मीजान जाफरी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, रोहित सराफ, एकता कपूर, भुवन बम, रश्मि देसाई, नेहा भसीन, तेजस्वी प्रकाश, अनुष्का सेन, तारा सुतारिया, निक्की तम्बोली और जिया शंकर जैसे कई सितारें भी अपने चमकीले अंदाज में अदाएं बिखेरते नजर आए।

और पढ़े: MAMI Film Festival 2023: From Raging Grace To Night Of The Bride, 5 Must-Watch Horror Films!

Jio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में अगले 10 दिनों में दुनिया भर की 250 से अधिक फ़िल्में देखने मिलेगी। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आप इस फिल्म फेस्टिवल का लुफ्त उठा सकते है।

YouTube Video Courtesy: Viralbollywood

Image Courtesy: Manav Manglani, Viral Bhayani

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.