पति Sidharth Malhotra के साथ अपने जन्मदिन पर पानी में डुबकियां लगा रही Kiara Advani, देखें वीडियो!
जन्मदिन मनाएं तो कोई ऐसे!

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज अपना 31वा जन्मदिन मना रही है। हाल ही में वह अपनी फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) की सफलता से काफी खुश है और अपने जन्मदिन के मौके पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ घूमने निकल पड़ी है। इसी साल की शुरुवात में शादी करने वाले शेरशाह (Shershaah) कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। एक्ट्रेस ने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कियारा पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नीले समंदर में डुबकियां लगाती नजर आ रही है।
View this post on Instagram
नैशनल क्रश बनी कियारा आडवाणी को आज उसके जन्मदिन पर उसके फैन्स के साथ ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर विश किया है। वही अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर सुबह से कियारा या सिद्धार्थ ने किसी भी तस्वीर या वीडियो को शेयर नहीं किया था। दोनों के फैन्स बेसब्री से एक्ट्रेस के बर्थडे पर अपडेट का इंतजार कर रहे थे। कहते है ना की, सब्र का फल मीठा होता है, ठीक उसी तरह दिन के अंत में अब जाकर कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कियारा अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ किसी खूबसूरत आयलैंड पर नीले समंदर में डुबकियां लगाते हुए दिखाई दे रहे है।
View this post on Instagram
और पढ़े: Kiara Advani Birthday: कुछ इस अंदाज में Kabir Singh ने दी अपनी Preeti को जन्मदिन पर बधाई!
कियारा ने शेयर किये इस प्यारे वीडियो में वह खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट मोनोकिनी पहने नजर आ रही है, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल रंग के शॉर्ट्स में कियारा के संग पानी में डुबकी लगाते नजर आ रहे है। इस वीडियो से हम अंदाजा लगा सकते है की, दोनों ही सीक्रेट ट्रिप पर है और अपने सोशल मीडिया से दूर एकदूसरे के प्यार में खोए हुए है। वीडियो शेयर कर कियारा ने खुद को ही जन्मदिन की बधाइयां दी है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में मशहूर पॉप बैंड One Direction का गाना Night Changes बज रहा है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
और पढ़े: रैंप वॉक करते Kiara Advani ने सासु मां Rimma Malhotra को दिया फ्लाइंग किस, फिर लगाया गले से!
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह (Shershaah) में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी लोगो को खूब पसंद आई थी। उसी दौरान दोनों की डेटिंग की ख़बरें भी फ़ैल रही थी। इस साल के शुरुवात में ही दोनों ने शादी कर ली और अपने फैन्स को खुश कर दिया। दोनों भी सोशल मीडिया पर बहुत कम समय अपने निजी जीवन के बारे में पोस्ट करते है। वही कियारा ने शेयर किया ये वीडियो देख फैन्स काफी खुश हुए है।
First Published: July 31, 2023 7:15 PM