Janhvi और Sonam Kapoor के बिना ही मनाई Arjun Kapoor ने राखी; Anshula, Khushi, Shanaya, Rhea भी आए नजर!

अर्जुन ने खींची बहन खुशी की टांग!

Janhvi और Sonam Kapoor के बिना ही मनाई Arjun Kapoor ने राखी; Anshula, Khushi, Shanaya, Rhea भी आए नजर!

इस साल कपूर खानदान के लिए राखी (Raksha Bandhan) का त्यौहार खुशियों भरा रहा। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी बहनों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाते हुए दिखाई दिए। जहाँ कल हर कोई रक्षा बंधन का त्यौहार अपने भाई बहनों के साथ मना रहा था, वही कपूर खानदान के बहन भाई भी एकदूसरे के साथ अपना प्यार भरा रिश्ता मजबूत करते नजर आएं। कुछ समय पहले ही अर्जुन कपूर ने रक्षा बंधन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की है, जिसमे उसकी बहनें अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), खुशी कपूर (Khushi Kapoor), रिया कपूर (Rhea Kapoor), शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और मोहित मारवाह (Mohit Marwah) भी नजर आए। सिर्फ अर्जुन कपूर ने ही नहीं, बल्कि खुशी, शनाया और अंशुला कपूर ने भी राखी के त्यौहार की प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

रक्षा बंधन के मौके पर बॉलीवुड के कपूर खानदान के बच्चों ने भी खुशियों भरा यह त्यौहार मनाया। कई दिनों से मलाइका अरोड़ा के संग अलग होने की बात पर खबरों में बने रहे अर्जुन कपूर ये खास दिन अपने भाई बहनों के साथ मनाते हुए दिखाई दिए। इस बार सिर्फ अंशुला कपूर ही नहीं बल्कि खुशी, शनाया और रिया कपूर भी रक्षा बंधन के मौके पर अर्जुन कपूर के साथ दिखाई दी और साथ ही एक्टर मोहित मारवाह भी राखी के लिए भाई बहनों में घुल मिलते हुए दिखाई दिए। वही सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस रक्षा बंधन पर अपने बहन भाइयों के साथ नजर नहीं आए। जैसे की हम सभी को पता है की, सोनम कपूर अब अपने पति और बेटे के साथ लंदन में रहती है, जिस वजह से वह राखी का त्यौहार अपने भाई बहनों के साथ मनाने से चूंक गई। वही जान्हवी कपूर भी अपने अगले फिल्म की शूटिंग में व्यस्त दिखाई दे रही है, जिस वजह से वह भी इस खास मौके पर दिखाई नहीं दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shanaya Kapoor🤍 (@shanayakapoor02)

और पढ़े: क्या Malaika Arora से ब्रेकअप कर इस एक्ट्रेस के पीछे पागल हुआ Arjun Kapoor? जानें पूरी कहानी!

khushi-kapoor-celebrates-raksha-bandhan-with-arjun-kapoor-anshula-cousins-rhea-shanaya-see-pics

अर्जुन कपूर, बहन अंशुला कपूर, खुशी कपूर और उनके कजिन्स रिया कपूर, शनाया कपूर और मोहित मारवाह बुधवार को रक्षा बंधन के लिए साथ में नजर आए और उन्होंने ने मिलकर ये त्यौहार मनाया। राखी की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर और जान्हवी कपूर की तरफ इशारा करते हुए यह भी लिखा की, उनके भाई बहनों के ग्रुप में से कुछ लोग चूंक गए है। एक प्यारी सी तस्वीर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसमे वह हाथों में कुछ लिफ़ाफ़े पकड़े नजर आ रहे है, तो खुशी कपूर उन्हें देख कर काफी उत्साहित नजर आ रही है। साथ ही अर्जुन ने यह भी लिखा है की, “खुशी और उसका लिफाफों के प्रति उत्साह!” खुशी कपूर ने भी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए ‘हैपी राखी’ कहा है। वही शनाया कपूर ने भी प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर कर अपने भाई बहनों के लिए प्यार जताया है। अर्जुन कपूर की सगी बहन अंशुला कपूर ने भी अपने राखी के पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए भाई बहनों के लिए प्यार जताया है।

khushi-kapoor-celebrates-raksha-bandhan-with-arjun-kapoor-anshula-cousins-rhea-shanaya-see-pics

khushi-kapoor-celebrates-raksha-bandhan-with-arjun-kapoor-anshula-cousins-rhea-shanaya-see-pics

और पढ़े: Radhika Madan, Arjun Kapoor, More Celebs Call Bawaal Janhvi And Varun’s Best Performance Till Date!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

कपूर परिवार के बच्चों का ये राखी सेलिब्रेशन देख लोग काफी खुश हो गए। वही इस राखी के त्यौहार पर कपूर खानदान के बच्चों में सोनम कपूर और जान्हवी कपूर को ना देख फैन्स ने भी उन्हें मिस जरूर किया।

Never Have I Ever’s Maitreyi Ramakrishnan’s Comment On Khushi Kapoor’s Pic Proves Girls Are Better At Flirting

First Published: August 31, 2023 10:34 AM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!