आपको जानकर हैरानी होगी की केरल के एक महिला समूह ने ओणम के त्यौहार के मौके पर अपने पारंपरिक डांस से विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाकर लोगों का ध्यान अपने तरफ खींचा है। केरल के एक समूह की लगभग 7000 से अधिक महिला सदस्यों ने विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए त्रिशूर के एक मैदान में पारंपरिक तिरुवथिरा नृत्य (Thiruvathira dance) का प्रदर्शन किया। केरल का ये महिला समूह कुदुम्बश्री (Kudumbashree) के नाम से मशहूर है और यह दुनिया के सबसे बड़े महिला संगठनों में से एक है। इस महिला समूह में पारंपरिक नृत्य करने के लिए 7000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया था, जिनके नृत्य ने टैलेंट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान हासिल किया।
केरल के त्रिशूर में हुआ महिलाओं का ये पारंपरिक रिकॉर्डतोड़ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये डांस त्रिशूर के कुट्टानेल्लूर गवर्नमेंट कॉलेज में संपन्न हुआ। हल ही में हुए ओणम त्यौहार के मौके पर केरल में जिला स्तरीय ओणम (Onam) समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में डांस परफॉर्मेंस भी शामिल किया गया था।
और पढ़े: Gorgeous Ways To Style A Gajra This Onam Ft. Alia Bhatt, Sonam Kapoor, And More
इस समारोह का उद्घाटन राज्य के राजस्व मंत्री (Revenue Minister) के राजन (K Rajan) ने किया था। इस समारोह के दौरान कुदुम्बश्री नाम के महिला संगठन समूह की 7000 से भी अधिक महिलाओं ने पारंपरिक तिरुवथिरा डांस का प्रदर्शन किया, जो की तकरीबन 10 मिनट तक चला।
महिलाओं के इस नृत्य प्रदर्शन ने डांस के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए और टैलेंट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान हासिल कर लिया। आपको बता दे की, तिरुवथिरा केरल का एक पारंपरिक नृत्य है, जो मुख्य रूप से ओणम के त्यौहार के दौरान किया जाता है। इस रेकॉर्डतोड़ नृत्य में कुदुम्बश्री समूह की कुल 7,027 महिला कार्यकर्ताओं ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया।
और पढ़े: Onam Sadhya 2023: इस त्यौहार घर पर आसानी से बना सकते है ये 5 तरह के स्वादिष्ट Payasam!
केरल के इस महिला समूह ने पारंपरिक नृत्य करते हुए देश के साथ ही दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।