जन्मदिन पर Kareena Kapoor ने काटा Jaane Jaan स्पेशल केक, बहन Karisma के साथ पटौदी पैलेस में किया फोटोशूट!
पटौदी पैलेस में हुआ जश्न!

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज अपना 43 वा जन्मदिन मना रही है। वही आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस पहली बार OTT पर डेब्यू करने जा रही है। आज यानी 21 सितंबर को करीना कपूर की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जाने जान (Jaane Jaan) Netflix पर रिलीज होने वाली है। वही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपनी बहन के जन्मदिन के खास मौके पर जश्न मनाते नजर आई। करिश्मा ने बहन करीना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमे करीना कपूर के जन्मदिन की कुछ झलकियां दिखाई दे रही है। करीना अपनी फिल्म जाने जान (Jaane Jaan) थीम का स्पेशल बर्थडे केक काटते हुए भी नजर आ रही है।
View this post on Instagram
आज बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपना 43 वा जन्मदिन मना रही है। इसी मौके पर उसकी पहली OTT फिल्म जाने जान (Jaane Jaan) भी Netflix पर रिलीज होने वाली है। करीना की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वही करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर उसकी बहन करिश्मा कपूर उसके साथ उसका जन्मदिन मनाने पहुँच गई है। आपको बता दे की कुछ समय पहले ही करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बहन करीना कपूर के जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें अपने स्टोरीज में शेयर की है। इन तस्वीरों में दोंनो बहने गुडगाँव के पटौदी पैलेस में नजर आ रही है। बेबो अपने जन्मदिन के मौके पर खास अपनी OTT फिल्म जाने जान थीम का केक काट रही है।
और पढ़े: Vijay Varma Confesses Being Nervous Around Kareena Kapoor While Shooting A Romantic Scene For Jaane Jaan. Bebo Ka Magic!
करिश्मा कपूर तस्वीरों में करीना अपना ये स्पेशल चॉकलेट केक काटते दिखाई दे रही है, जिसपर ‘हमारी जाने जान, हैपी बर्थडे‘ लिखा है। साथ ही करिश्मा कपूर ने अपनी बहन को जन्मदिन की बधाइयाँ देते हुए अपनी ‘लाइफलाइन‘ कहा है। करिश्मा कपूर ने पटौदी पैलेस की शानदार तस्वीर भी शेयर की है, जहाँ खुले असमान में खूबसूरत चाँद नजर आ रहा है। करिश्मा ने बहन करीना के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई है। करीना ने पिले रंग का डिजायनर काफ्तान टॉप और लॉन्ग स्कर्ट पहना है, जिसमे वह बेहद खबसूरत नजर आ रही है। वही करिश्मा ने सफ़ेद शॉर्ट कुर्ता, लूज पैंट्स पर व्हाइट शूज पहने है। दोनों बहनों ने मिलकर फोटो के लिए प्यारी प्यारी पोज दी है। करीना कपूर के जन्मदिन का जश्न रात 12 बजे हुआ, लेकिन करिश्मा कपूर के साथ ही और कौन कौन इस जश्न में शामिल हुए इस बारे में अबतक पता नहीं चल पाया है।
View this post on Instagram
और पढ़े: Kareena Kapoor Khan Gives A Glimpse Of Her Transformation Into Jaane Jaane’s Maya, Says “Wanted To Be…”
आज करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर OTT प्लैटफॉर्म Netflix पर सुजॉय घोष निर्देशित उसकी डेब्यू सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जाने जान रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ ही विजय वर्मा, जयदीप अहलावत भी दिखाई दे रहे है।
View this post on Instagram
वही जन्मदिन के मौके पर करीना और उसकी बहन करिश्मा की ये तस्वीरें काफी प्यारी लग रही है।
First Published: September 21, 2023 12:13 PM