पद्मश्री K. S. Chithra ने गए है ये हिट हिंदी गाने, बारिश के मौसम में सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाएं!

K-S-Chithra-Padma-Shri-iconic-songs-add-to-playlist-Kehna-Hi-Kya-piya-basanti-roja

के एस चित्रा (Krishnan Nair Shantakumari Chithra) एक बेहतरीन भारतीय गायिका है, जिसने आज तक कई शानदार गाने गाए है। सिर्फ साऊथ के लिए ही सिंगर ने गाने नहीं गाए, बल्कि बॉलीवुड और हिंदी इंडस्ट्री के लिए भी चित्रा ने एक से बढ़कर एक गाने गाए है। केरला में जन्मी चित्रा जी 1979 से गाना गाना शुरू किया और अबतक वह अपनी सुरीली आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करती आ रही है। अगर आपको इस सिंगर के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं, तो जान ले की, आइकॉनिक गाना ‘कहना ही क्या’ भी चित्रा जी ने ही गाया था। आपको बता दे की, के एस चित्रा जी ने सिर्फ भारतीय भाषाओं में ही गाने नहीं गाए, बल्कि विदेश में भी उनकी आवाज मशहूर है। उन्होंने आज तक 1800 से भी अधिक गाने गाए है।

राष्ट्रपति पुरस्कार, 6 राष्ट्रिय पुरस्कार जीत चुकी के इस चित्रा जी को भारतीय संगीत में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चूका है। उनकी सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध होकर उन्हें यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रिटिश संसद द्वारा सम्मानित भी किया गया था। आपको बता दे की, इस तरह सम्मानित होने वाली चित्रा जी पहली भारतीय महिला है। 1001 Songs You Must Hear Before You Die की सूचि में चित्रा जी का ‘कहना ही क्या’ ये गाना भी शामिल किया गया है। चलिए जानते है चित्रा जी ने और कौन कौनसे आइकॉनिक गाने गाए है..

और पढ़े: Exclusive: Singer Shilpa Rao Says Besharam Rang From Pathaan Isn’t Popular Just Because Of Controversy

Kehna Hi Kya (Bombay)

1995 में आई बॉम्बे फिल्मी जगत की एक बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। मनीषा कोइराला, अरविन्द स्वामी, सोनाली बेंद्रे अभिनीत इस फिल्म का गाना ‘कहना ही क्या’ सुपर डुपर हिट साबित हुआ था। ए आर रहमान और चित्रा द्वारा गाया गया ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर होता है। इतना ही नहीं, ये गाना आज के दिन भी लोगों की प्ले लिस्ट में शामिल होता है। 1001 Songs You Must Hear Before You Die की सूचि में चित्रा जी का ‘कहना ही क्या’ ये गाना भी शामिल किया गया है।

Yeh Haseen Vadiyan Yeh Khula Aasman (Roja)

1992 की मणि रत्नम की फिल्म रोजा का ये गाना आज भी लोगों की दिलों में और होंठों पर जवान है। मंत्रमुग्ध करने वाला ये गाना अरविन्द स्वामी और मधु की फिल्म रोजा का है। ए आर रहमान के संगीत और चित्रा जी की खूबसूरत आवाज में गाए इस गाने ने लोगों को दीवाना बना दिया था।

Roja (Roja)

इस गाने के पहले वर्जन में चित्रा जी का आवाज है, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

Saathiya Tune Kya Kiya (love)

1991 में आई सलमान खान और रेवती की इस फिल्म का ये गाना आज भी सदाबहार गानों में शामिल है। दिवंगत गायक एस पी बालसुब्रमण्यम और चित्रा की आवाज ने इस गाने में जान भर दी थी। ये गाना आज भी सीरियल और फिल्मों में रोमांटिक सीन के दौरान इस्तेमाल भी किया जाता है।

Piya Basanti (Music Album)

साल 2000 में आए चित्रा जी और सुल्तान खान के इस सुमधुर म्यूजिक अल्बम ने तहलका मचा दिया था। हर कोई रेडियो पर, टीवी में ये गाना सुनता हुआ दिखाई देता था। सिर्फ इतना ही नहीं आज भी कई लोग ये गाना लूप में सुनते नजर आते है।

और पढ़े: After Taylor Swift, Diljit Dosanjh Spotted Chilling With ‘Cheap Thrills’ Singer Sia. Do We Hear A Music Collab?

Raat Ka Nasha (Asoka)

2001 में आई शाहरुख खान और करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म के साथ ही गाने भी काफी हिट रहे। इस फिल्म के इस गाने ने लोगों को दीवाना बना दिया था। सिंगर अनु मालिक और के इस चित्रा द्वारा गाए गए इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Rang De Basanti (Rang De Basanti)

2006 में आई आमिर खान की इस शानदार फिल्म के इस गाने में फीमेल सिंगर का आवाज चित्रा जी का था।

इसके साथ ही चित्रा जी ने और भी कई शनदार गाने गाए है। सिंगर के इन बेहतरीन गानों को आप जरूर अपने प्लेलिस्ट में शामिल कर सुने। आज चित्रा जी अपना 60 वा जन्मदिन मना रही है। उन्हें जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां!

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.