Manipur Violence: मणिपुर में हो रही हिंसा पर आज के दिन पुरे देश की नजरें टिकी हुई है। मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार का वीडियो वायरल होने के बाद पुरे देश में इस बारे में चर्चाएं हो रही है। भारतीय सरकार ने इस मामले को शुरुवात में नजरअंदाज कर दिया। लेकिन इस वजह से लोग सरकार को इस हिंसा और अत्याचार के लिए दोषी ठहरा रहे है। सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि अब विदेश में भी इस मणिपुर हिंसा के बारे में लोग बातें करते नजर आ रहे है। वही राज्य सभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) अब इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रही है। विदेशों में होने वाली चर्चाओं को देख हाल ही में जया बच्चन ने इस बात को शर्मनाक कहा।
एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने मणिपुर में हो रहे हिंसा और अशांति के बारे में अपनी प्रतिक्रिया पेश करती नजर आई। इस मामले में मीडिया से बात करते हुए जया बच्चन ने संसद में मणिपुर अशांति को संबोधित नहीं करने के लिए सरकार की आलोचना की। उन्होंने अपनी राय देते हुए कहा की, मणिपुर में लोगों के एक झुंड द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का ये वीडियो सामने आकर आज कितने दिन हो गए है। पूरी दुनिया में आज मणिपुर के इस हिंसा के बारे में, महिलाओं पर हुए अत्याचार के बारे में लोग बातें कर रहे है। लेकिन हमारे देश के नेता इस विषय पर कोई बात नहीं करना चाहते। ये बेहद शर्मनाक बात है।
और पढ़े: Manipuri Women Paraded Naked: Kiara Advani, Richa Chadha, Akshay Kumar And More Celebs Condemn Inhuman Act
इस बारे में आगे गुस्सा जताते हुए जाया बच्चन ने मीडिया को कहा की, वह ये वीडियो देख ही नहीं पाई। उन्हें ये सुन कर ही इतनी शर्म आ रही थी और कोई भी इसके बारे में बात नहीं करना चाहता था। आपके राज्यों में क्या हो रहा ये किसीको नहीं पता। इस बारे में उदहारण देते हुए जाया बच्चन ने यूपी, मध्यान प्रदेश का नाम लिया। आगे जाया बच्चन ने गुस्से में कह दिया की, “बाकी जो कुछ भी उनका बचा है, आगे तो बचेगा भी नहीं। उन्होंने आगे कहा, यह बहुत निराशाजनक है। हर दिन महिलाओं के साथ कुछ न कुछ हो रहा है। यूपी में हमें पता नहीं चलता कि वहां क्या होता है, योगी आदित्यनाथ जी कभी नहीं कहते। पूरे देश में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है? इतना अपमान। यह बहुत दुखद है।
और पढ़े: PM Modi, CM N Brien, CJI And More React To Video Of Manipur Women Paraded Naked, Assure Strict Action
जहां कुछ समय पहले मणिपुर में भड़की हुई हिंसा के बारे में कोई भी चर्चा नहीं करना चाहते थे, वही आज के दिन इस विषय को लेकर लोग अपना गुस्सा, अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए महिलाओं के वीडियो पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया था। बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, रेणुका शहाणे, सोनू सूद और अन्य कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
Image Courtesy: PTI