Shah Rukh Khan से लेकर Kajol तक, बॉलीवुड के इन सितारों ने Independence Day पर ऐसे दी शुभकामनाएं!

कल पुरे भारतवासियों के लिए खुशियों भरा दिन था। पुरे देश ने और सभी भारतीय नागरिकों ने मिलकर कल यानी 15 अगस्त को भारत का 77वा स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया। देश के कोने कोने में लोग भारत का ध्वज फहराते हुए दिखाई दिए। वही बॉलीवुड के सेलेब्स भी अपनी देशभक्ति दिखाने से नहीं चूके। जहां हर जगह लोग अपने अपने तरीके से देश का 77वा स्वतंत्रता दिन मना रहा रहे, वही बॉलीवुड के सितारे भी अपने देश का ध्वज फहराते हुए दिखाई दिए। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उका परिवार, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरिना कैफ (Katrina Kaif), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) जैसे सेलेब्स के साथ ही Netflix पर जल्द आने वाली फिल्म The Archies की पूरी गैंग भी भारत का स्वतंत्रता दिवस बड़े ही खास और अलग अंदाज में मनाते हुए नजर आए। चलिए देखते है इन सितारों ने कैसे स्वतंत्रता दिवस को मनाया!

भारत देश का नागरिक होने की वजह से 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस पर हर कोई उन लोगों को याद करता है, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने कई कुर्बानियां दी। ये खास दिन कल हर एक भारतीय नागरिक मनाता हुआ दिखाई दिया। वही फिर बॉलीवुड सेलेब्स इसमें पीछे कैसे रह सकते है? कल के दिन बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बेहद खास तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया। जैसे की कई बार अक्षय कुमार के कैनेडियन नागरिकता पर सवाल उठाए जाते है, कल 77 वे स्वतंत्रता दिवस पर खिलाडी ने अपने भारतीय नागरिकत्व का सबूत इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा की, “दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी!” इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah RukhKhan) ने भी अपने पुरे परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और तिरंगा फहराया। पत्नी गौरी खान और बेटे अब्राम के साथ शाहरुख ध्वज फहराते और तिरंगे को सलाम करते हुए नजर आए। इसके साथ ही जवान (Jawan) एक्टर ने सभी को इस खास दिन की बधाइयाँ भी दी।

शेरशाह (Shershaah) कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी बेहद खास तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अलग अलग तरीके से बधाइयाँ दी। जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा हाथ में तिरंगा लेकर खड़े दिखाई दिए, तो वही कियारा आडवाणी ने वाघा बॉर्डर के अपने खास अनुभव को शेयर किया।

और पढ़े: On Independence Day, A Letter To Those Who Demand Proof When Women Say “I Feel Unsafe In India”

कार्तिक आर्यन भी अपने घर में ही स्वतंत्र दिवस मनाते हुए दिखाई दिए। अपनी प्यारी कटोरी आर्यन के साथ कार्तिक ने एक क्यूट सा वीडियो पोस्ट कर अपने फैन्स को इस खास दिवस की शुभकामनाएं दी।

विक्की कौशल और कैटरिना कैफ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर पर ही तिरंगा फहराते हुए दिखाई दिए। घर की बालकनी में तिरंगे को लहराते हुए देखते विक्की कौशल और कैटरिना ने तस्वीर पोस्ट की है।

जहा सभी बॉलीवुड स्टार्स अपने अपने खास तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए नजर आए, वही The Archies की पूरी टीम भी बेहद खास अंदाज में 15 अगस्त मनाते हुए दिखाई दिए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर The Archies के सभी नए कलाकार The Bombay Canteen नाम के होटल में लोगों को खाना परोसते हुए और लोगों के साथ घुलमिलते हुए नजर आए।

इनके साथ ही सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, नीना और मसाबा गुप्ता, शिल्पा शेट्टी, काजोल ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

और पढ़े: Independence Day Special: Get Saffron, White, And Green Outfit Inspo From Rashmika Mandanna, Alia Bhatt, And More

आप सभी को देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.