बहन Pashmina के जन्मदिन पर Hrithik Roshan गर्लफ्रेंड Saba Azad संग आए नजर, देखें रेट्रो थीम बर्थडे पार्टी!

ह्रितिक के काफी करीब है पश्मीना!

बहन Pashmina के जन्मदिन पर Hrithik Roshan गर्लफ्रेंड Saba Azad संग आए नजर, देखें रेट्रो थीम बर्थडे पार्टी!

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जिसे ‘ग्रीक गॉड’ कहा जाता है, वह ह्रितिक रोशन (Hrithik Roshan) फिलहाल अपनी जल्द आने वाली फिल्म फाइटर (Fighter) और गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे है। सबा के लो लेकर ह्रितिक हर जगह साथ नजर आते है। वही एक्टर फिर एक बार अपनी गर्लफेंड सबा के साथ नजर आए। ये अवसर था ह्रितिक की कजन बहन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) के जन्मदिन का। जी हाँ, एक्टर की चचेरी बहन पश्मीना रोशन कल शुक्रवार को 28 साल की हुई, इसी ख़ुशी में रोशन परिवार में उसके जन्मदिन पर रेट्रो थीम पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में रोशन परिवार के साथ ही पश्मीना के दोस्त और भाई ह्रितिक रोशन उसकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आए। साथ ही एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए बहन को बधाइयाँ दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

आपको बता दे की पश्मीना राजेश रोशन की बेटी और रोशन ह्रितिक रोशन की चचेरी बहन है। पश्मीना जल्द ही इश्क विश्क रिबाउंड से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है। दिन ब दिन पश्मीना के फैन्स बढ़ते ही जा रहे है। वही पश्मीना ने कल यानी 10 नवंबर को अपना 28 वा जन्मदिन मनाया। अपने परिवार के साथ पश्मीना पार्टी करते हुई नजर आई, जिसकी थीम रेट्रो थी। अपने जन्मदिन के लिए पश्मीना ने पीच कलर का शॉर्ट साटन ड्रेस पहना था और हाथों में हैंडी पंखा लेते हुए अपना लुक पूरा किया था। साथ ही बालों में फेदर लगाएं पश्मीना किसी रेट्रो स्टाइल हीरोइन की तरह दिख रही थी। साथ ही पश्मीना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमे उसके दोस्त, रोशन फैमिली और साथ ही भाई ह्रितिक और उसकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आ रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pashmina Roshan (@pashminaroshan)

ह्रितिक रोशन ने भी बहन के जन्मदिन की रेट्रो थीम पार्टी में व्हाइट हाफ स्लीव शर्ट पहना था और उसके नीचे स्ट्रिप्स वाली पैंट और शूज पहने थे। वाथ ही सिर पर हैट पहने वह काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। सबा आजाद ने भी शॉर्ट बॉडीकॉन सेक्विन ड्रेस पहनी थी, हाथों में लम्बे हैंड ग्लोव्ज, बालों में फेदर और हेडबेल्ट, और फर का स्कार्फ़ ओढ़ा था। दोनों इस रेट्रो लुक में कमाल के दिखाई दे रहे थे। ह्रितिक रोशन ने भी पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी बहन पश्मीना को जन्मदिन पर बधाइयाँ दी है। साथ ही सबा के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की है।

और पढ़े: Hrithik Roshan Calls Girlfriend Saba Azad His “Home” In Sweet Birthday Post. We Can’t Stop Gushing Over It!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

आपको बता दे की, ह्रितिक अपनी चचेरी बहन पश्मीना रोशन के काफी करीब है। पश्मीना और ह्रितिक कई बार साथ में घूमते हुए भी नजर आते है और कई ट्रिप्स पर जाते है।

Fighter: Deepika Padukone, Hrithik Roshan, Anil Kapoor Look Dashing In First Look, With New Rendition Of Vande Mataram

First Published: November 11, 2023 6:15 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!