Halloween Cookies: जानें डरावनी लेकिन स्वादिष्ट हैलोवीन कुकीज रेसिपी, घर में बना कर बच्चों को दे सरप्राइज!

Halloween-Cookies-Recipe-Spooky-yummy-chocolate-pumpkin-easy-homemade

दुनिया भर में कई लोग हैलोवीन (Halloween) मनाते है, जो हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह भले ही एक भारतीय त्यौहार ना हो, लेकिन बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी इस हैलोवीन (Halloween) कल्चर का काफी क्रेज देखने मिलता है। आजकल भारत में भी कई जगहों पर हैलोवीन पार्टीज होती है, जिसमे लोग अलग अलग डरावने आउटफिट्स पहने पार्टी का मजा लूटते है। वही इस परदेसी त्यौहार पर हैलोवीन कुकीज का क्रेज भी बच्चों में काफी देखने मिलता है। दुनिया के कई राष्ट्रों में हैलोवीन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, साथ ही कैंडीज, टॉफी और कूकीज भी बच्चों में बांटें जाते है। इस बार अगर आप अपने घर में बच्चों को हैलोवीन का सरप्राइज देना चाहते है, तो उनके लिए आप भी तरह तरह की हैलोवीन कूकीज (Halloween Cookies) जरूर बना सकते है। चलिए जानते है रेसिपी..

1. कद्दू यानी पम्पकिन कूकीज (Pumpkin Cookies)

इसे बनाने के लिए मैदा, खाने का सोडा और थोड़ा नमक डाल कर इसे अच्छे से फेंटे। एक कटोरे में चीनी और बटर को तब तक फेंटे जब तक वह फ्लफी ना हो जाएं। दूसरे कटोरे में अंडे, कद्दू की प्यूरी और वेनिला इसेन्स मिला कर इसे अच्छे से फेंटे। अब इस मिश्रण में मैदे का मिश्रण डाल कर गुंथे और इस आटे को 2 से 3 घंटे तक ढक कर रखें। ओवन को 350°F पर पहले से गरम कर लें। कुकी शीटों में आटें के गोले बना कर रखें और उन्हें हल्का भूरा होने तक 11 से 12 मिनट तक भूनें। कुकीज ठंडी होने के बाद पाउडर चीनी, कद्दू प्यूरी, कद्दू पाई मसाला और पानी से बने आइसिंग से सजाए। आप चाहे तो कुछ स्पार्कलिंग चीनी भी छिड़क सकते है। इन कूकीज को 1 घंटे के लिए ठंडा होने रख दे। फिर आपकी पम्पकिन कूकीज तैयार!

और पढ़े: From SRK In Jawan To Shabana Azmi In Makdee, Halloween 2023 Costume Ideas Inspired By Bollywood Characters

2. न्यूटेला चॉकलेट कूकीज (Nutella Chocolate Cookies)

ये चॉकलेट कूकीज बच्चों को काफी पसंद आती है। इसे बनाने के लिए न्यूटेला और ब्राउन शुगर को मिक्सर में 2 मिनट तक मिक्स करें। एक कटोरे में अंडे डालते हुए उन्हें अच्छे से फेंटे और उसमे मैदा डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिला ले और सुनिश्चित करें की उनमे कोई गुठलियां ना हो। सबसे आखिर में इसमें चॉकलेट चिप मिला ले। ओवन को 350˚ तक गरम करें। दो कुकी शीट्स पर कूकीज के आटे को 1 1/2 टेबलस्पून बॉल्स में शीट पर डालें। 8 से 10 मिनट तक इन्हे बेक करें, जब तक कि कुकीज भून ना जाएं। अब कूकीज को ओवन से बाहर निकाले और उसपर मेल्टेड चॉकलेट या स्पार्कलिंग चीनी छिड़के।

ये दो कूकीज हैलोवीन के लिए आप घर में ही बना सकते है। बेहद आसानी से बनाने वाली ये दो हैलोवीन कूकीज आपके बच्चों को बेहद पसंद आएगी और वह घर में बनी ये कूकीज अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना चाहेंगे।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.