किसी भी रिश्ते में ग्रीन फ्लैग की पहचान होना बेहद जरुरी बात होती है। ग्रीन फ्लैग्स (Green Flag In Relationship) के संकेतों से आप ये तय कर सकते है की आपका रिश्ता सच में बेहतर है या नहीं। आप जिससे प्यार करते है वह आपसे भी उतना ही प्यार सकता है यह जरुरी नहीं। कई बार कई रिश्तों में लोग बस नाम के लिए आते है। प्यार करने का बहाना करते है। लेकिन सच बात तो ये है की, कई बार ये लोग रिश्ते में रेड फ्लैग देते है, जिसके बाद उनके पार्टनर का किसी भी रिश्ते पर से भरोसा उठ जाता है। एक दूसरे से प्यार करना, एकदूसरे के साथ साथ एकदूसरे के करीबी लोगों का, उनके घर वालों का आदर करना, अपने पार्टनर का हमेशा साथ देना, जब कोई बात बिगड़ जाए तब उन्हें संभालना ये सुब बातें ग्रीन फ्लैग के संकेत होते है। चलिए जानते है इसके आलावा रिलेशनशिप कोच जीविका शर्मा (Relationship Coach Jeevika Sharma) ने और क्या क्या ग्रीन फ्लैग के संकेत दिए है।
1. वफादारी
रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा होता है वफादारी यानी के विश्वास! वफादारी का मतलब सिर्फ अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहना ही नहीं, बल्कि इसमें अपने साथी से किसी भी बारे में जानकारी छिपाना या झूठ ना बोलना भी शामिल है। जानकारी चाहे अच्छी हो या दिल तोड़ने वाली, आपके साथी को इसके बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिए।
2. सम्मान
आपका पार्टनर आपको सार्वजनिक या निजी तौर पर हमेशा सम्मान से रखें। यदि आपका साथी सार्वजनिक या निजी तौर पर आपकी गलतियों पर गुस्सा नहीं हो रहा या हस नहीं रहा, तो आपका पार्टनर ग्रीन फ्लैग है।
और पढ़े: करने जा रहे है शादी? लव या अरेंज मैरेज के लिए Relationship Coach ने बताएं इन 10 नियमों का जरुर करें पालन!
3. जीवन में महत्वपूर्ण स्थान
आप आपके पार्टनर के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते है, और अगर आपके साथी आपको यह हमेशा महसूस कराते है तो वह ग्रीन फ्लैग है। परिवार में या किसी भी महत्वपूर्ण काम में आपको लेकर जाना या आपसे बात करना इस तरीके से आपका साथी आपको महत्त्व देता है तो उसे हमेशा के लिए अपना बना ले।
4. जज करना
अगर आपके पार्टनर आपको आपके शक्ल, सूरत और आदतों के आधार पर नहीं आंकता, तो रिश्ते में वह ग्रीन फ्लैग साबित हो सकता है।
5. रिश्ते को ना छुपाना
अगर आपका पार्टनर आपके रिश्ते को या आपको परिवारवाले, दोस्तों या किसी अन्य व्यक्ति से छुपाता नहीं है, तो समझ जाएं की वह आपका जीवनभर का साथी हो सकता है। अगर आपका पार्टनर दुनिया के सामने आपको अपना पार्टनर दिखाने से कतराता नहीं है और खुलेआम रिश्ते को स्वीकार करता है, तो यह स्पष्ट ग्रीन फ्लैग है।
और पढ़े: कैसे करें शादी के शुरुवाती दिनों में अपने पार्टनर के साथ एडजस्ट? Relationship Coach ने दी ये सलाह!
6. बात बात पर बहन ना करना
जब आपका साथी बात बात पर आपसे बहस नहीं करता या शांति से मुद्दों को सुलझाता है, तो जान ले की आपके पास एक ऐसा साथी है, जो रिश्ते को मैचुअर तरीके से संभालेगा और साथ ही आपका भी जीवनभर ख्याल रखेगा।
7. आपकी सफलता पर हो खुश
जब आपका साथी आपकी सफलता से खुश होता है और आपकी हर उपलब्धि का जश्न मनाता है, तो आप एक योग्य अच्छे साथी के साथ रिश्ते में है ये बात जान ले।
अपने रिश्ते में अगर आपको रिलेशनशिप कोच जीविका शर्मा ने बताए ये ग्रीन फ्लैग वाले संकेत दिखे तो, आप जरूर अपने रिश्ते में आगे बढ़ सकते है।