Gadar 2 Song Main Nikla Gaddi Leke: गाने के नए वर्जन में है दम, Udit Narayan की आवाज का फिर चला जादू!
बजाओ सिटी!

जल्द ही बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की बहुचर्चित फिल्म गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जैसे ही फिल्म गदर 2 की घोषणा हुई थी, फैन्स काफी उत्साहित हो गए थे। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर ने बॉक्सऑफिस पर हंगामा कर दिया था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी प्यार दिया था। बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई सन्नी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म का अब सीक्वल जल्द ही लोगों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। कुछ समय पहले ही गदर 2 का मैं निकला गड्डी लेके (Main Nikla Gaddi Leke) ये गाना रिलीज हुआ है। पुराने गाने का नया वर्जन इस गाने में लोगों को सुनने मिल रहा है। चलिए जानते है इस गाने के बारे में और बातें…
View this post on Instagram
सन्नी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर ने साल 2001 में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वही इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल गदर 2 की घोषणा जब से ही है, तब से लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे है। लोगों को गदर 2 का ट्रेलर भी काफी अच्छा लगा। साथ ही इसके गानों ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। कुछ समय पहले ही फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। गदर 1 के दौरान मशहूर हुआ गाना मैं निकला गड्डी लेके ने लोगों की तारीफें लूटी थी। वही अब गदर 1 में भी इसी गाने के नए वर्जन को आज रिलीज किया है। मैं निकला गड्डी लेके (Main Nikla Gaddi Leke) का ये नया वर्जन भी उदित नारायण (Udit Narayan) ने ही गया है, लेकिन दिग्गज सिंगर के साथ उनके बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की भी आवाज इसमें लोगों को भा रही है। उदित और आदित्य नारायण के साथ ही सबके चहिते सिंगर मिथुन (Mithoon) की आवाज भी लोगों का ध्यान खिंच रही है।
और पढ़े: Gadar 2 Trailer: High On Jingoism, Sunny Deol Looks Tired, Ameesha Patel Overdoes Her Expressions
इस गाने को फिरसे शानदार बनाने का काम म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन ने ही किया है। गाने में सन्नी देओल यानी तारा सिंह अपने बेटे (Utkarsh Sharma) को नई बाइक गिफ्ट करते दिखाई दे रहे है। नई बाइक को देख तारा सिंह का बेटा मैं निकला गड्डी लेके (Main Nikla Gaddi Leke) पर पैर थिरकाते दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, बेटे के साथ तारा सिंह भी इस गाने की हुक स्टेप करते हुए नाचते दिखाई दे रहे है। सन्नी देओल की ये हुक स्टेप देख आपको भी सिटी बजाने का मन करेगा। पति और बेटे के साथ आप सकीना को भी कमर मटकाते और शर्माते हुए दिखाई देगी। लोगों को इस गाने का ये नया वर्जन काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
और पढ़े: Gadar 2 के Udd Jaa Kaale Kaava गाने में तारा सिंह ने फिरसे सकीना पर लुटाया प्यार, गाने का स्लो वर्जन है दमदार!
सन्नी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर अभिनीत और अनिल शर्मा दिग्दर्शित गदर 2 इस महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिलकुल तैयार है।
First Published: August 03, 2023 3:15 PMGadar 2 Song Khairiyat: Arijit Singh’s Vocals, Sunny Deol’s Performance Give Fans Goosebumps!