अपने देश में जन्म लेते ही माँ बाप बच्चों से कई तरह की अपेक्षाएं करने लगते है। इसके साथ ही अपने बच्चों को सही संस्कार देना, उन्हें अच्छीं बातें सिखाना, उन्हें नैतिकता सिखाना, बड़ों का आदर करना, उनसे अच्छे से बात करना, अपने काम खुद करना और कई तरह की बातें देसी पैरेंट्स अपने बच्चों को बचपन से ही सिखाते जाते है। बड़े होने के बाद भी माँ बाप अपने बच्चों को सही बातें सीखना नहीं भूलते या फिर समय समय पर वह अपने बच्चों को इन सब बातों की याद दिलाते रहते है। वही एक ट्विटर (Twitter) यूजर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है। अपनी फोटो भेजने पर अपने पिता का आया एक Epic रिप्लाई इस ट्विटर यूजर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आप हँसते हँसते लोट पोट हो जाएंगे। इसके साथ ही आप यह बात भी समझ जाएंगे की सरे देसी पैरेंट्स समान होते है।
देसी पैरेंट्स अपने बच्चों की केयर करने की आदत जिस तरह कभी नहीं छोड़ सकते, ठीक उसी तरह वह बाच्चों को सही बातें सिखाना भी कभी नहीं बंद कर सकते। फिर भले ही बच्चे कितने भी बड़े क्यों ना हो जाएं, देसी पैरेंट्स उन्हें काम की चार बातें सीखना कभी बंद नहीं करते। वही एक ट्विटर यूजर ने अपने पिता के साथ हुए एक मजेदार संवाद को अपने हैंडल पर शेयर कर आज लोगों को अपने पैरेंट्स की याद दिला दी। अंजलि दुर्गेश नामक एक ट्विटर यूजर ने अपने पैरेंट्स को अपने कॉन्फरेंस के बारे में अपडेट देने के लिए तैयार होने के बाद एक तस्वीर भेजी। व्हॉट्सअप पर जैसे ही उसने ये तस्वीर भेजी, उसके पिता का तुरंत रिप्लाय आया। उन्होंने अपनी बेटी को कॉन्फरेंस के बारे में तो कुछ नहीं कहा, ना ही उसे विश किया, लेकिन उन्होंने उसके पीछे पड़े बिस्तर को सबसे पहले समेटने को कह दिया।
और पढ़े: Twitter Shares PM Modi And Giorgia Meloni Memes After Italy PM Ends Relationship With Partner. Ye Insensitive Ho Gaya!
जी हाँ, अपनी बेटी ने भेजी तस्वीर देख कर उसके पिता को सबसे पहले पीछे गंदा पड़ा बिस्तर ही नजर आया। अपनी बेटी को कॉन्फरेंस के लिए बधाइयाँ देना भूल कर उन्होंने पहले उसे अपना बिस्तर ठीक करने को कह दिया। हाए ये देसी पैरेंट्स! बच्चे कही भी जाएं, लेकिन अपने पैरेंट्स के इन बातों से वह कभी भाग नहीं सकते। आजकल सोशल मीडिया के जमाने में किसी भी बात को लोग शेयर करने लग जाते है। अपने जिंदगी में हुई छोटी से छोटी घटनाएं भी लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर देते है। वही अब इस ट्विटर यूजर ने भी अपने पिता के इस Epic रिप्लाय को देसी पैरेंट्स के विचारों से तुलना की है। आपको भी ये रिप्लाई देख कर कही ना कही अपने पैरेंट्स की याद जरूर आएगी।
इस ट्विटर यूजर के पीटने ने दिया हुआ ये रिप्लाई आप भी देख कर हँसेंगे और जरूर शेयर करेंगे।