Exclusive: गोरे रंग की वजह से Kriti Kharbanda ने खो दिए थे अपने दोस्त, बयां की दास्तान!
नहीं है कोई ग़म!

भारत देश में रंग के ऊपर कई बार ताने कसे जाते है। अगर कोई रंग में सावला या गहरे रंग का हुआ तो समाज क्या घर में भी अपनों से ताने सुनने पड़ते है। इसमें भी अगर कोई लड़की सावले रंग की हो तो फिर चार लोग उसे गोरापन पाने के नुस्खें बताते रहते है। लेकिन कई बार सिर्फ सावले या गहरे रंग के वजह से ही नहीं बल्कि गोरे रंग के वजह से भी हमारे देश में लोगों के बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ता है। गोर रंग की वजह से चिढ़ाना, ताने मारना या फिर जलना भी होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने भी कुछ इसी तरह के बुरे बर्ताव का सामना किया है। Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में कृति ने इस बात का खुलासा किया की कैसे उसने गोरे रंग की वजह से अपने दोस्तों को खो दिया।
View this post on Instagram
हाल ही में Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में मेहमान बन कर आई कृति खरबंदा ने होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ कई बातों पर चर्चा की। सिद्धार्थ के साथ बात करते हुए कृति ने इस बात का खुलासा भी किया की कैसे उसने अपने गोरे रंग के वजह से दोस्तों को हमेशा के लिए खो दिया। इसपर बात करते हुए कृति ने कहा की, उसके साथ ये किस्सा दो बार हुआ है। कृति की दो सहेलियों ने उसके साथ अपनी दोस्ती इस वजह से तोड़ी क्यों की, वह दोनों भी एक्ट्रेस को अपने बॉयफ्रेंड से मिलाने से काफी डर रही थी। क्यों की उन्हें ऐसे लगता था की, कृति काफी गोरी है और सुंदर भी, तो कही ये उनके बॉयफ्रेंड को चुरा तो नहीं लेगी?
View this post on Instagram
और पढ़े: Exclusive : What Kriti Kharbanda Wants Every Man To Know About How To Become A Better Ally
अपने त्वचा के रंग की वजह से कृति ने अपने काफी करीबी दोस्त खो दिए। लेकिन एक्ट्रेस को इस बात को कोई ग़म नहीं है। अपने दोस्तों को खोने पर कृति खुश ही है। इसकी भी एक वजह है जो कृति ने हमसे शेयर की। कृति को लगता है की, अगर रंग की वजह से उन्होंने दोस्ती तोड़ी है तो वह उसके दोस्ती के लायक ही नहीं है। इसके साथ ही कृति ने इस बात का खुलासा भी किया की, उसकी मां ने उसे बचपन में समझाते हुए कहा था की, स्कूल के सभी बच्चे उसके दोस्त है। कृति एक पंजाबी फैमिली से है, और वह कैथलिक स्कूल में जाती थी और कन्नड बोलने वाले बच्चों में रहती थी। इसीलिए कृति की मां ने उसे ये बेहद खूबसूरत सीख दी थी, जिसे एक्ट्रेस आजतक नहीं भूली।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
और पढ़े: Exclusive: Kriti Kharbanda Reveals Beau Pulkit Samrat Always Carries Pads In His Bag. He’s A Green Flag BF!
शादी में जरूर आना, राज रिबूट, हाउसफुल 4 जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकी कृति खरबंदा आज के समय एक्टर पुलकित सम्राट के साथ रिलेशनशिप में हैं। अपने इस खास रिश्ते के बारे में भी एक्ट्रेस ने कई बातें कही। जानने के लिए Hauterrfly के The Male Feminist का नया एपिसोड जरूर देखें।
First Published: August 21, 2023 7:18 PMExclusive: “He Pinched Me Hard,” Kriti Kharbanda Reveals Shocking Incidents Of Harassment