आज के दिन छेडछाड़ की घटनाएं इतनी बढ़ गई है की, इससे छोटी बच्ची से लेकर बड़ी बूढी औरतें तक बच नहीं पाई। रोज कई महिलाएं, लड़कियां ऐसी छेड़छाड़ का शिकार होती दिखाई देती है, लेकिन इस तरह की घटना के बारे में वह शिकायत तो क्या दूसरों से बात करना भी नहीं चाहती। काफी कम ऐसी महिलाएं या लड़कियां होती है, जो ऐसी छेड़छाड़ और बुरे बर्ताव पर खुद के प्रति खड़ी होती है और ऐसी घटनाओं का मुकाबला करती है। एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) भी कुछ ऐसी घटनाओं का शिकार हो चुकी है। Bigg Boss OTT 2 में दिखाई दी एक्ट्रेस जिया शंकर भले ही शो नहीं जीत पाई, लेकिन अपने बेहतरीन खेल से लोगों के दिल में जगह बनाने एक्ट्रेस जरूर कामियाब हुई। हाल ही में एक्ट्रेस Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में मेहमान बन कर आई और ऐसी कई छेड़छाड़ वाली घटनाओं का खुलासा उसने किया।
कुछ समय पहले ही Bigg Boss OTT 2 कंटेस्टेंट के रूप में सहभागी हुई एक्ट्रेस और मॉडल जिया शंकर ने लोगों का दिल जीत लिया। रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा की हालिया फिल्म वेड (Ved) में जिया ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया था, जिसके बाद वह काफी मशहूर हो गई। लेकिन एक्ट्रेस होने नहीं होने से महिलाओं के छेड़छाड़ होने पर कोई फरक नहीं पड़ता। एक्ट्रेस ने हाल ही में Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में खुद के साथ हुए छेड़छाड़ के कई किस्सों के बारे में बताया, जिसमे से एक के बारे में सुन कर इतर कई महिला इस किस्से से खुद संबंध जोड़ सकती है। जिया शंकर ने होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ बात करते हुए कहा की, जब वह कॉलेज जाया करती थी, तब मुंबई के लोकल ट्रेन में उसके साथ भी ऐसे ही छेड़छाड़ के किस्से हुए थे जिसकी वह शिकार हुई थी।
और पढ़े: Exclusive: Jiya Shankar Advises Against Taking Inspiration From Porn: “Just Masturbate, Don’t Learn…”
मुंबई लोकल में अपने साथ हुए छेड़छाड़ के किस्से के बारे में बात करते हुए जिया ने बताया की, उसके साथ कई बार ऐसे हुआ था की, ट्रेन से उतरते वक्त पीछे खड़े किसी आदमी ने उसके स्तनों को दबाया तो कभी उसके कुल्हें को। जिया कॉलेज में जाते वक़्त जनरल डिब्बे में जाया करती थी। एक बार यूँ हुआ की जब वह ट्रेन से नीचे उतर रही थी, उसी दौरान पीछे खड़े लड़के ने उसे गलत जगह छू लिया। जिस वजह से जिया को इतना गुस्सा आया की उसने उस लड़के को ट्रेन से नीचे उतार कर बहुत पीटा था। उस लड़के को जिया ने इतना पीट दिया की एक्ट्रेस के हाथ भी सूज गए थे। छेड़छाड़ के मामले में जिया का गुस्सा काफी उमड़ कर सामने आता है और वह ये बात सहन नहीं कर पाती जब तक इसके बारे में वह कुछ कार्रवाई ना कर ले।
और पढ़े: Exclusive: Bigg Boss OTT 2’s Jiya Shankar Reveals A Family Doctor Once Touched Her Inappropriately. “I Was So Angry”
जिया शंकर को आज तक समझ में नहीं आया की, इस तरह छेड़छाड़ करने, महिलाओं के शरीर को कही भी गलत तरीके से छूने से, उनके साथ बदतमीजी करने से लोगों को क्या सुख मिलता है। लेकिन एक्ट्रेस ने इस बारे में कभी भी चुप्पी नहीं साधी। जिया शंकर ने खुद के बारे में हमेशा से स्टैंड लिया है और वह अपने साथ किसी भी तरह की बदतमीजी सहन नहीं कर पाती और हमें लगता है की सभी महिलाओं, लड़कियों ने जिया की तरह ऐसी घटनाओं का डट कर सामना करना चाहिए। जिया ने इस बारे में और भी किस्से बताए। जानने के लिए जरूर देखे, Hauterrfly के The Male Feminist का नया एपिसोड!