टीवी के सबसे हॉटेस्ट एक्टर की लिस्ट में आज के दिन करण कुंद्रा (Karan Kundrra) का नाम सबसे पहले आता है। एमटीवी रोडीज (MTV Roadies) और एमटीवी लव स्कूल (MTV Love School) से टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले करण कुंद्रा अभी के सबसे हैंडसम कलाकारों की यादी में शामिल है। वही हाल ही में एक्टर फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग (Thank You For Coming) में भी नजर आए थे। करण कुंद्रा के बारे में बात आती है, तब लोग उसकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के बारे में भी चर्चा करने लगते है। वही Hauterrfly के The Male Feminist के एपिसोड में मेहमान बन कर आई तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा और उसके शादी के प्लानिंग के बारे में भी बात की। आज के दिन करण कुंद्रा अपना 39वा जन्मदिन भी मना रहे है। चलिए जान लेते है उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश ने शादी के बारे में क्या कहा।
टीवी एक्टर करण कुंद्रा आज के युवाओं के दिल में बसते है। वही उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी लोगों के दिलों की धड़कन बन चुकी है। नागिन फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हमेशा एकदूसरे के साथ समय बिताते नजर आते है। साथ ही अपने सोशल मीडिया पर वह दोनों भी एकदूसरे के साथ प्यारी प्यारी तस्वीरें भी शेयर करते रहते है। दोनों के फैन्स उनकी शादी के लिए काफी उत्सुक नजर आते है। Bigg Boss 15 में करण और तेजस्वी की लव स्टोरी लोगों को आई। 11 अक्टूबर यानी आज करण कुंद्रा अपना 39 वा जन्मदिन मना रहे है। वही Hauterrfly के The Male Feminist में मेहमान के तौर पर आई तेजस्वी प्रकाश ने होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ करण के साथ शादी के बारे में बात की।
और पढ़े: Exclusive: “I Was Offended”: Tejasswi Prakash On Media Adding Karan Kundrra’s Name To A House She Bought Herself!
तेजस्वी ने शो पर इस बात का खुलासा किया की, उसे लोग करण कुंद्रा के साथ शादी के बारे में हमेशा सवाल पूछते रहते है। लोग उनके निजी जीवन के बारे में काफी बातें करते नजर आते है। इस बारे में बात करते हुए तेजस्वी ने करण कुंद्रा को काफी समझदार बताया। एक एक्टर होने के नाते करण अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी के करियर और प्रोफेशनल लाइफ को समझ सकता है। इसके अलावा करण यह चाहता है की, शादी के लिए तेजस्वी जब तैयार हो, तभी ही वह दोनों शादी करेंगे, ना की किसी के प्रेशर में आके उन्हें अपने जीवन का ये महत्वपूर्ण कदम उठाना है। इसके अलावा तेजस्वी ने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की तारीफ करते हुए यह बात भी बताई की, जब उन दोनों ने एकसाथ घर लिया और उसकी वजह से उसे लोगों ने ट्रोल किया, तब करण ही था जो अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए भागा चला आया था।
अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के बारे में तेजस्वी प्रकाश ने और भी कई बातें कही, जानने के लिए Hauterrfly के The Male Feminist का ये नया एपिसोड जरूर देखें।
और पढ़े: Exclusive: “Karan Will Only Marry Me When…,” Tejasswi Prakash Opens Up About Her Marriage Plans
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की प्रेमकहानी लोगों को काफी हद तक पसंद है। दोनों टीवी के ऐसे कपल है, जिन्हे लोग बहुत पसंद करते है और उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते है। हाल ही में करण कुंद्रा फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला, अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। वही करण कुंद्रा को जन्मदिन के मौके पर हमरी और से ढेर सारी बधाइयाँ।