Exclusive: Mouni Roy ने माँ से ज्यादा पापा को ही किचन में खाना बनाते हुए देखा है, एक्ट्रेस ने किया ये खुलासा!
थी बाबा की लाड़ली!

अपने देश में यह बात काफी कम दिखाई देती है की, कोई पुरुष जाकर किचन में खाना बना रहा हो। अगर ऐसा कोई करता भी है तो कई लोग उसे ताने मारने लग जाते है। लेकिन धीरे धीरे यह बातें बदल रही है। आज महिलाएं भी पुरुष के बराबर चलते हुए काम करने लग गई है। इसलिए आजकल कई घरों में घर के काम भी दोनों में बराबरी से बांटे जाते है। वही Hauterrfly के The Male Feminist में मेहमान बन आई एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने भी हमारे साथ इसी विषय पर बात की। इतना ही नहीं, बल्कि उसने अपने घर के बारे में भी कई बातों का खुलासा किया, जिन्हे सुनने के बाद आपको भी हैरानी होगी की, सच में ऐसा पहले भी होता था?
View this post on Instagram
हमारा देश आज पुरुष प्रधान संस्कृति को भले ही अब ना मानता हो, लेकिन आज भी कई लोग ऐसे है जिन्हे महिलाओं का काम पर जाना, उन्हें किचन के कामों में मदद करना गैर लगता है। इस बारे में बात करें तो, अब हर एक घर में महिलाएं पुरुषों की बराबरी में काम कर रही है, पढ़ लिख-कर अपनी शिक्षा ले रही है और नौकरी करते हुए पैसे कमा रही है। लेकिन पहले के जमाने में यह बात काफी कम देखने मिलती थी। वही Hauterrfly के The Male Feminist में मेहमान के तौर पर आई एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने घर में पिता के योगदान के बारे में काफी कुछ बातें हमारे साथ शेयर की। होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ बात करते हुए मौनी ने यह बात बताई की, उसके पिता किचन में काफी काम करते थे।
और पढ़े: Exclusive: Here’s Why Mouni Roy Got 22 Suits Stitched Before Moving To Delhi!
View this post on Instagram
मौनी रॉय को जब हमने यह सवाल पूछा की, क्या उनके पिता अनिल रॉय घर के कामों में भी उनकी माँ का कुछ हाथ बटांते थे? तब एक्ट्रेस ने बताया की, वह उनके पापा की लाड़ली बेटी थी और वह उन्हें हमेशा अपने किचन में ही काम करते हुए देखती थी। बचपन में मौनी ने अपनी माँ से ज्यादा अपने पिता को ही खाना बनाते हुए देखा है। क्यों की उनकी माँ उस दौरान टीचर थी और अपने जॉब के लिए काफी ट्रैवल करते हुए जाती थी। लेकिन उस वक्त मौनी के पिता घर की साड़ी जिम्मेदारी संभालते थे। एक्ट्रेस आगे बताती है की, उसके पिता उसकी माँ का काफी ख्याल रखते थे। जभी उसकी माँ तक के वापिस आती थी, तब मौनी के पिता अपने हाथों से उसे खाना खिलाते थे, उसका हाथ और कंधे दबाएं देते थे। मौनी अपने पापा को बाबा कहती थी, और अपने बाबा को उन अच्छे पुरुषों के सूचि में पाती है।
View this post on Instagram
और पढ़े: Exclusive: Mouni Roy ने Brahmastra में Shah Rukh Khan के सामने कर दी ये गलती, अब तक पछता रही एक्ट्रेस!
मौनी हमेशा से अपने बाबा के काफी करीब थी। ऐसा नहीं की वह सिर्फ घर का काम ही करते थे, वह जॉब पर भी जाते थे और अपने घर को भी संभालते थे। अपने पिता को याद करते हुए मौनी ने ढेर सारी बातें की। मौनी के काम की बात करें तो हाल ही में उसने सुलतान ऑफ दिल्ली (Sultan of Delhi) से अपना OTT डेब्यू किया है। वही अपने किरदार के बारे में भी उसने ढेर सारी बातें बताई है। जानने के लिए जरूर देखें Hauterrfly के The Male Feminist का ये नया एपिसोड!
First Published: October 24, 2023 11:00 AM