Exclusive: Bigg Boss 17 में शामिल होने के लिए Mannara ने कजन Priyanka Chopra से नहीं, बल्कि इस इंसान से ली थी सलाह!

Exclusive-mannara-chopra-took-advice-from-cousin-priyanka-chopra-Bigg-Boss-17-know-truth

Bigg Boss एक ऐसा मशहूर लेकिन विवादित रियलिटी शो है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते है। हाल ही में Bigg Boss का 17वा सीजन शुरू हुआ है और शुरू होने के पहले से इस शो के बारे में कई तरह की ख़बरें फैलने लगी। इस विवादित रियलिटी शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर, शो नियमों की भी काफी चर्चा हुई। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वह है प्रियंका चोपड़ा की कजन बहन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की। Bigg Boss 17 में इस बार साऊथ एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा भी शामिल हुई है। वही Hauterrfly के साथ हुए एक इंटरव्यू के दरम्यान मन्नारा ने इस रियलिटी शो में शामिल होने के लिए उसने किसकी सलाह ली इस बात का खुलासा किया है। तो क्या वह प्रियंका चोपड़ा थी, जिससे मन्नारा ने सलाह ली? या और कोई? चलिए जानते है।

मन्नारा चोपड़ा साऊथ इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। आपको बता दे की, मन्नारा चोपड़ा इंटरनैशनल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की कजन बहन है। मन्नारा ने साल 2014 से अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की। साऊथ इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुवात करते हुए मन्नारा ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ भाषाओं में फिल्में की। साऊथ में हिट होने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी अपना लक आजमाया और अनुभव सिन्हा की फिल्म ज़िद (Zid) में एक्टर करणवीर शर्मा के साथ नजर आई। लेकिन बॉलीवुड में मन्नारा का जादू नहीं चला और फिर एक्टर वापिस साऊथ इंडस्ट्री में लौट गई। हाल ही में मन्नारा को Bigg Boss 17 में शामिल होने का मौका मिला, जिसे उसने बिलकुल नहीं गवायाँ। लेकिन इस विवादित रियलिटी शो में शामिल होने के पहले मन्नारा ने किसी से सलाह ली थी।

और पढ़े: Exclusive: THIS Is How Bigg Boss 17 Contestant Isha Malviya Achieves Her Flawless Skin And Lustrous Hair!

मन्नारा चोपड़ा ने Hauterrfly को बताया की, Bigg Boss 17 में शामिल होने उसने अपनी कजिन बहने प्रियंका चोपड़ा या परिणीति चोपड़ा से कोई सलाह नहीं ली थी। बल्कि एक्ट्रेस ने यह भी कहा था की, उसने इंडस्ट्री में आने के लिए भी किसी से सलाह नहीं ली थी। मन्नारा ने यह भी कहा की, वह अपने मन की रानी है और उसे जो चाहिए, जैसा काम चाहिए वह करती है। इसके लिए उसने आजतक कभी भी किसी से सलाह नहीं ली है। लेकिन हाँ, Bigg Boss 17 में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होने के लिए मन्नारा ने अपने परिवार के साथ इस बारे में काफी बातचीत की थी। इसके साथ ही मन्नारा ने Hauterrfly को बताया की, Bigg Boss 17 में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होने के लिए उसको उसकी माँ ने सलाह दी थी। उसकी माँ की वजह से मन्नारा Bigg Boss 17 के घर में शामिल हुई है।

और पढ़े: Exclusive: Ankita Lokhande Spills The Beans On Entering Bigg Boss 17 House With Vicky Jain: “I Would’ve Never…”

मन्नारा चोपड़ा ने आजतक कई साऊथ की फिल्में की है और काफी मशहूर भी हुई है। हाल ही में मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमे उसकी फिल्म के डायरेक्टर एएस रवि कुमार चौधरी (AS Ravi Kumar Chowdary) जबरन किस करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो की वजह से मन्नारा काफी ख़बरों में छाई हुई थी। वही हम इस बात से मुकर नहीं सकते की, शायद इसी वीडियो की वजह से मन्नारा को Bigg Boss 17 के घर में शामिल होने का मौका मिला है। शायद इस मौके का फायदा मन्नारा को फिरसे एक बार बॉलीवुड में एंट्री दिला सकता है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.