Exclusive: Bigg Boss 17 में गाना गा कर रखेंगी Mannara Chopra अपने Mental Health का ख्याल, जानें क्या कहा एक्ट्रेस ने!
है काफी क्रिएटिव!

फिलहाल Bigg Boss 17 के घर में तूफ़ान मचा रही मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) लोगों की चर्चाओं का एक हॉट टॉपिक बन चुकी है। टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss 17 इस महीने 15 अक्टूबर से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर एक सीजन की तरह सलमान खान (Salman Khan) इस सीजन को भी बखूबी होस्ट कर रहे है। वही इस विवादों भरे रियलिटी शो में साऊथ एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा लोगों का ध्यान आकर्षित करने में और उनका मनोरंजन करने में कामियाब हो रही है। Bigg Boss 17 के घर में अपने अंदाज से मन्नारा लोगों का दिल जीत रही है। वही Hauterrfly के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान मन्नारा चोपड़ा ने Bigg Boss 17 के घर में खुद का मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) बनाए रखने के लिए कुछ ऐसी बातें करने का जिक्र किया, जिसकी मदद से वह शो के दरम्यान शांत रह सके। चलिए जानते है एक्ट्रेस ने क्या कहा और क्या सच में वह Bigg Boss के घर में ये बातें कर रही है?
View this post on Instagram
मन्नारा चोपड़ा फिलहाल Bigg Boss 17 के घर में धूम मचा रही है। अपनी अदाओं से और अलग अंदाज से एक्ट्रेस Bigg Boss के घर में इतर कंटेस्टेंट का और साथ ही दर्शकों का भी दिल जीतने में कामियाब हो रही है। वही इस विवादित रियलिटी शो में शामिल हुए पहले कई कलाकारों ने इस शो के बारे में कई तरह की बातें की, जिनमे से एक बात है मानसिक स्वास्थ्य। इस शो के दरम्यान कई कलाकारों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा और शो से बाहर निकलने के बाद उन्होंने इस बारे में चर्चा की। वही Bigg Boss 17 में शामिल हुई मन्नारा चोपड़ा ने Hauterrfly से बात करते हुए अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाएं रखने के बारे में कुछ बातें बताई। मन्नारा ने बताया की, Bigg Boss के घर में अपना मानसिक स्वास्थ्य बनाएं रखने के लिए वह किसी की बातों से पागल या गुस्सा हुए बिना इस शो में रहने की कोशिश करने वाली है।
View this post on Instagram
इसके साथ ही आगे मन्नारा ने Hauterrfly को बताया की, वह काफी क्रिएटिव इंसान है और Bigg Boss के घर में वह अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इसी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करना चाहती है। Bigg Boss के घर में उसे कुछ लिखने का, कुछ गाने का मौका मिले, तो उसे भी वह बिलकुल गवाना नहीं चाहती। वह इस मौके का फायदा उठाते हुए शो में वह सभी बातें करना चाहती है, जिससे उसका मानसिक स्वास्थ्य बना रहे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया की, वह एक बेहद अच्छी होस्ट भी है। शायद सलमान खान के साथ मिलकर उसे भी शायद शो होस्ट करने का मौका मिले। उनके साथ वह भी शो होस्ट करते हुए ‘मिनी सलमान खान’ बनना चाहती है। जैसे की आप Bigg Boss में देख ही रहे है, की मन्नारा शो में अपने जलवे बिखेरने में कामियाब हो रही है।
View this post on Instagram
और पढ़े: Priyanka Chopra ने अपनी बहन Mannara को Bigg Boss 17 के लिए दी बधाइयाँ, देखे प्यारी तस्वीर!
Bigg Boss के घर में मन्नारा चोपड़ा का सोनिया बंसल (Soniya Bansal) के साथ झगड़ा भी हुआ, और इस दौरान मन्नारा ने उसके साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने सोनिया को अपने मानसिक स्वास्थ्य बिगाड़ने के लिए दोषी ठहराया और उसे काफी कुछ कहती नजर आई। इसके साथ ही अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की बातों से मन्नारा एक बार फूटफूट कर रोई भी है।
और पढ़े: Exclusive: Bigg Boss 17 में शामिल होने के लिए Mannara ने कजन Priyanka Chopra से नहीं, बल्कि इस इंसान से ली थी सलाह!
Bigg Boss के घर में मन्नारा ने मुनावर फारुकी से अच्छी दोस्ती बना ली है। मुनावर के साथ मिलकर मन्नारा ने घर में रैप गाना भी बनाया और लोगों को ये रैप अच्छा भी लगा। आपको मन्नारा के बारे में अगर और जानना है, तो उसके बाकि इंटरव्यू भी जरूर पढ़े।
First Published: October 27, 2023 2:08 PM