पूरी दुनिया में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं किसी के लिए नई नहीं है। हर देश, हर शहर, हर गली में महिलाओं और लड़कियों के साथ कई बार बदसलूखी, बदतमीजी और छेडछाडी की घटनाएं होती रहती है। वही इसमें भारत देश भी कुछ कम नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली में तो महिलाओं के साथ कई बार गलत चीजें, छेड़खानी होती रहती है। कोई महिला इस छेडछाडी के खिलाफ अपना आवाज उठती है, तो कोई डर और लज्जा के मारे चुप हो जाती है। वही हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज बम्बई मेरी जान (Bambai Meri Jaan) से मशहूर हुई कृतिका कामरा (Kritika Kamra) भी ऐसी ही कुछ घटनाओं से गुजर चुकी है, जहाँ पर वह छेडछाडी की शिकार हुई थी। इस बात का खुलासा कृतिका कामरा ने Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में की।
टीवी सीरियल कितनी महोब्बत है, कुछ तो लोग कहेंगे से घरों घरों में मशहूर हुई कृतिका कामरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वही हाल ही में अमेजन प्रेम पर रिलीज हुई उसकी वेब सीरीज बम्बई मेरी जान (Bambai Meri Jaan) में उसने अपने दमदार अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। वही हाल ही में एक्ट्रेस Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में मेहमान बन आई थी और शो में उसने कई बातों का खुलासा किया। होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ बात करते हुए कृतिका ने अपने साथ हुई छेड़खानी की घटनाओं के बारे में खुल कर बात की। एक नहीं बल्कि कई बार कृतिका ऐसी छेडछाडी की घटनाओं का शिकार हो चुकी है और एक्ट्रेस यह भी जानती है की आज के दिन सभी महिलाओं ने एक ना एक बार तो ऐसी घटनाओं का सामना किया होगा।
और पढ़े: Exclusive: Nisha Rawal की माँ ने भी उसके साथ ही दी थी बारवी की परीक्षा, सिंगल मदर होने के बारे में एक्ट्रेस ने किया खुलासा!
छेडछाडी की घटनाओं के बारे में खुल कर बात करते हुए कृतिका कहती है की, जब वह कॉलेज जाया करती थी, तब घर से दूर हॉस्टल में रहती थी। कॉलेज से हॉस्टल तक जाने के लिए एक रास्ता ऐसे था, जहाँ पर 7-8 बजे के बाद काफी सुनसान और अँधेरे की जगह हो जाती थी। उस जगह से जाते वक्त हमेशा एक्ट्रेस को ऐसे अनुभव होता था की रात को काफी देर हो गई है। उस वक्त ऑटो में बैठने के बाद कृतिका अपने फोन पर फेक कॉल पर बात करती रहती थी, जैसे मानो अपने पापा से बात कर रही हो, और आधे रास्ते में उसके पापा उसे पिकअप करने आने ही वाले है। अपने पापा से फोन पर बात करने का नाटक करते हुए कृतिका ऐसे बात करती थी जैसे सच में उसके पापा अभी किसी भी समय ऑटो के यहाँ आकर उसे लेकर जाने वाले हो।
और पढ़े: Exclusive: C-Section डिलीवरी, Breastfeeding के बारे में Nisha Rawal ने किया खुलासा, सुनने पड़े थे लोगों के ताने!
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कानपूर में उसके साथ हुई एक और छेडछाडी की घटना के बारे में भी खुलासा किया। जब कृतिका अपने रस्ते से चल रही थी, तब एक बाइक वाले ने उसका पीछा किया। उस दौरान एक्ट्रेस ने पुरे जोश में अपने हाथ की बैग से उसे मारा था। कृतिका ने खुद के बचाव में किए इस कृति पर हमें सच में नाज है। कुछ इसी तरह एक्ट्रेस इतर महिलाओं को भी प्रेरणा देती है। कृतिका कामरा ने अपने बम्बई मेरी जान (Bambai Meri Jaan) के किरदार के बारे में भी खुल कर बात की। जानने के लिए जरूर देखें Hauterrfly के The Male Feminist का नया एपिसोड!