Exclusive: गहरे रंग के कारन बचपन में चिढ़ाया जाता था Jasmine Bhasin को, माँ भी बोलती थी “दिन में दो बार…”

exclusive-Jasmin-Bhasin-talks-about-childhood-skin-complexion-comments-the-male-feminist

हमारे भारत में हमेशा रंग को लेकर ताने सुनाएं जाते है या फिर चिढ़ाया जाता है। आज भी कई लोगों को खास कर की महिलाओं और लड़कियों को शादी के दौरान उनके रंग के बारे में कई बातें सुननी पड़ती है। इस मामले में बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ भी ऐसे किस्से हुए है। उन्हें भी कई बार लोगों के साथ साथ घरवालों के तानों से होकर गुजरना पड़ा है। वही Bigg Boss 14 में नजर आई एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) का भी अपने रंग के कारन बचपन में कई बार मजाक उड़ाया जाता था। हाल ही में Hauterrfly के The Male Feminist एपिसोड में मेहमान के तौर पर आई जैस्मिन भसीन ने त्वचा के रंग के कारन अपने साथ हुए कई किस्सों के बारे में बात की।

जैस्मिन भसीन भारतीय टेलीविजन का एक जाना माना चेहरा है। दिल तो हैपी है जी (Dil Toh Happy Hai Ji), दिल से दिल तक (Dil Se Dil Tak), टशन-ए-इश्क (Tashan-e-Ishq) जैसी कई पॉप्युलर सीरियल्स में काम कर चुकी है। पंजाबी फिल्मों में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली जैस्मिन ने बचपन ने अपनी त्वचा के रंग पर कई बार लोगों के ताने सुने है और उनके मजाक का शिकार भी हो चुकी है। Hauterrfly के The Male Feminist में मेहमान बन आई जैस्मिन ने अपने साथ हुए कई किस्सों के बारे में होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ बात की। राजस्थान के सिख फैमिली में जन्मी जैस्मिन बचपन में हमेशा धुप में खेला करती थी। एक्ट्रेस की माँ उसे हमेशा दो बार मुँह धोने के लिए कहा करती थी। लेकिन जैस्मिन को ये सब करने से काफी ऊब जाती थी। इसीलिए वह सिर्फ स्कूल जाने से पहले एक बार ही साबुन से मुँह धोया करती थी।

और पढ़े: Exclusive: Bigg Boss OTT 2 की Jiya Shankar मुंबई लोकल में हुई थी छेड़छाड़ की शिकार, छूने वाले को ही पीट दिया था!

अपने गहरे रंग के कारन जैस्मिन को कई बार लोग “काली है” करके बुलाते थे। लेकिन इस बारे में जैस्मिन ने कभी उस नजरिए से सोचा ही नहीं। वह लोगों के अपने रंग को लेकर मारे इन तानों को अनदेखा कर देती थी। इन सब बातों बचपन के बाद जैस्मिन जब मुंबई रहने आई, तब जाकर एक्ट्रेस को लोगों के इन तानों के बारे में पता चला। मुंबई आने के बाद जैस्मिन ने जब फेयरनेस क्रीम, एंटिफेयरनेस क्रीम के ऐड्स देखे, कैम्पेन देखे उसके बाद उसे पता चला की बचपन में लोग उसे उसके गहरे रंग के कारन चिढ़ाते थे, उसका मजाक उड़ाया जाता था। लेकिन ये समझने के बाद भी जैस्मिन ने कभी इन बातों पर ध्यान नहीं दिया। उसे अपने रंग के बारे में कभी भी बुरा नहीं लगता और एक्ट्रेस का कहना है की लोगों को भी इसी तरह इस बारे में बुरा नहीं मानना चाहिए।

और पढ़े: Exclusive: Bigg Boss OTT 2’s Jiya Shankar Reveals A Family Doctor Once Touched Her Inappropriately. “I Was So Angry”

जैस्मिन कहती है की, लोगों को अपने रंग, मुँहासे को लेकर कभी भी बुरा नहीं लगना चाहिए। जैस्मिन कहती है की, ठीक है अपना रंग है, अपना शरीर है। सबको अपने शरीर के लिए जो कर सकते है वह करना चाहिए, लेकिन कभी भी लोगों की बातों से बुरा नहीं मानना चाहिए। एक्ट्रेस कहती है की, सभी शरीर, सभी रंग अपने अपने तरीके से खूबसूरत होते है।

कई पंजाबी फिल्मों के साथ ही जैस्मिन तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी है। अपने काम के बारे में, अली गोनी के साथ रिश्ते के बारे में जैस्मिन ने बताया। और जानने के लिए जरूर देखें Hauterrfly के The Male Feminist का ये नया एपिसोड!

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.