Exclusive: Bigg Boss 17 में पति Neil Bhatt को सपोर्ट करने के बारे में बोली Aishwarya Sharma, कहा “वक्त आया तो मैं..!”

चौंका देगा ये जवाब!

Exclusive: Bigg Boss 17 में पति Neil Bhatt को सपोर्ट करने के बारे में बोली Aishwarya Sharma, कहा “वक्त आया तो मैं..!”

टेलीविजन का बहुचर्चित शो Bigg Boss का 17 वा सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस शो के शुरू होने से पहले ही शो की थीम, नए नियम, नए कंटेस्टेंट्स के बारे में खूब चर्चाएं हुई। वही इस बार Bigg Boss के नए सीजन में सिंगल वर्सेस कपल की थीम है, जिसके बारे में पता चलते ही शो की लोकप्रियता और भी बढ़ गई। इस शो में कंटेस्टेंट्स के रूप में टीवी के मशहूर कपल ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और उसके पति नील भट्ट (Neil Bhatt) भी शामिल हुए है। वही कपल होने की वजह से Bigg Boss 17 के घर में खुद का और पार्टनर का ख्याल रखने के बारे में ऐश्वर्या शर्मा ने Hauterrfly से बात की। इसके साथ ही अपने पति निल भट्ट को Bigg Boss के घर में सपोर्ट करने के बारे में भी ऐश्वर्या शर्मा ने अपने मन की बात कह दी।

Bigg Boss 17 में इस बार टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उसके पति विकी जैन, गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की ऐश्वर्या शर्मा और इसी सीरियल में उसके साथ काम करने वाले उसके पति निल भट्ट भी कंटेस्टेंट्स के तौर पर शामिल हुए है। आपको बता दे की टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में से घरों घरों में मशहूर हुए ऐश्वर्या शर्मा और निल भट्ट को इस बार Bigg Boss 17 के घर में साथ देख कर दर्शक काफी खुश हो रहे है। ये जोड़ी लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। वही इस रियलिटी शो में अपने पति निल भट्ट का समर्थन करने के बारे में ऐश्वर्या ने Hauterrfly से बात करते हुए कहा की, Bigg Boss के घर में खेलते हुए वह अपने पति का पूरी तरह से समर्थन करेगी, उसका हर कदम पर सपोर्ट करेगी। क्यों की वह दोनों कपल के तौर पर Bigg Boss के घर में शामिल हुए है।

वही इस बारे में आगे कहते हुए ऐश्वर्या ने जो कहा, वह सुन कर आप बिलकुल चौंक जाएंगे। जी हाँ, ऐश्वर्या ने अपने पति को Bigg Boss के घर में सपोर्ट करने के बारे में तो कह दिया। लेकिन इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा की, अगर ऐसा वक्त आए जब उन दोनों को अलग अलग खेलना पड़े, तो वह पति निल भट्ट को नहीं, बल्कि खुद को ही सपोर्ट करेगी। जी हाँ, ऐश्वर्या ने इस रियलिटी शो में खुद को आगे लेकर जाने के लिए खुद को सपोर्ट करने की बात कही है। लेकिन इसमें इतना भी कुछ चौंकने जैसी बात नहीं है, क्यों की इस रियलिटी शो में आपको खुद की मासिक स्थिति को काबू में रखते हुए इतर सभी कंटेस्टेंट्स को सँभालते हुए आगे जाना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

और पढ़े: Exclusive: Bigg Boss 17 में गाना गा कर रखेंगी Mannara Chopra अपने Mental Health का ख्याल, जानें क्या कहा एक्ट्रेस ने!

आपको बता दे की, Bigg Boss से पहले ऐश्वर्या शर्मा टीवी का और एक लोकप्रिय रियलिटी शो खतरों के खिलाडी (Khatron Ke Khiladi) के 13वे सीजन में शामिल हो चुकी है। उस दौरान ऐश्वर्या अकेली ही उस शो में हिस्सा लेने गई थी। लेकिन जब शो में बाद होने के बाद उसने अपने पति को पहली बार सामने देखा, तब वह अपने आंसू नहीं रोक पाई थी। शायद इस वजह से ऐश्वर्या के लिए Bigg Boss का ये नया सीजन काफी अच्छा लग रहा है, क्यों की अब वह अकेली नहीं, बल्कि अपने पति निल भट्ट के साथ Bigg Boss के घर में लोगों का मनोरंजन करती नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

और पढ़े: Bigg Boss 17 में Vicky Jain का पत्नी Ankita Lokhande के लिए 5 बार दिखा Red Flag बर्ताव, क्या आई दोनों में दरार?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

वही ऐश्वर्या शर्मा के साथ ही अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा इन BB कंटेस्टेंट्स ने भी Hauterrfly से बात करते हुए शो के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए है। जानने के लिए इतर आर्टिकल्स जरूर पढ़े!

Exclusive: Bigg Boss 17 में शामिल होने के लिए Mannara ने कजन Priyanka Chopra से नहीं, बल्कि इस इंसान से ली थी सलाह!

First Published: October 28, 2023 3:42 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!