अयोध्या के राम मंदिर पहुंची टेलीविजन की सीता Dipika Chikhlia, इन शब्दों में PM Narendra Modi के माने आभार!

Dipika-chikhlia-visits-ayodhya-ram-mandir-expresses-gratitude--to-PM-Narendra-Modi-ramayan-sita

साल 1987 में आई रामानंद सागर की मशहूर टेलीविजन सीरियल रामायण (Ramayan) ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। जहां भारतीय लोग इस शो से काफी प्रभावित हुए थे, वही इस शो में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और इतर सभी किरदार काफी मशहूर हुए थे। लोग इन किरदारों को निभाने वाले एक्टर एक्ट्रेसेस को भी भगवान मानने लगे थे। वही इस शो में देवी सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंची। दीपिका चिखलिया ने मंदिर जाकर राम लला के दर्शन किए। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। चलिए जानते है दीपिका चिखलिया ने PM के आभार क्यों माने?

रामायण एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने गए शनिवार, 22 जुलाई को अयोध्या में राम लला के दर्शन किए। एक्ट्रेस अपने नए शोधरतीपुत्र नंदिनी की शूटिंग के लिए पहली बार अयोध्या में गई है। वही एक्ट्रेस ने अयोध्या में कदम रखते ही सबसे पहले भगवान राम लला के दर्शन किए। रामानंद सागर का लोकप्रिय टीवी शो रामायण में सीता की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुई दीपिका चिखलिया राम मंदिर में पूजा करते दिखाई दी। एक्ट्रेस ने जीवन में पहली बार अयोध्या में कदम रखें है और यहाँ आते ही दीपिका भगवान राम के दर्शन करने पहुँच गई। टेलीविजन की सीता यानी दीपिका चिखलिया की पूजा करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

और पढ़े: ‘Ramayan’ Actor Dipika Chikhlia Recreates Her Sita Look For Ram Navami, Fans Express Nostalgia

भगवान के सामने प्रार्थना करते हुए दीपिका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। दीपिका ने मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वापस लौटने का वादा भी किया। वह मीडिया के साथ बात करते हुए दीपिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भी आभार माने। एक्ट्रेस ने कहा की, मोदी जी ने सत्ता में आने के बाद सनातनियों के लिए बहुत कुछ किया है। राम मंदिर का निर्माण उसमे से ही एक है। ये काफी पहले ही किया जाना चाहिए था, लेकिन अभी इसका काम शुरू है। ये भगवान की पूजा करने का पवित्र स्थान है और इस बात का महत्त्व कई गुना ज्यादा है।

और पढ़े: Adipurush विवाद के बीच Dipika Chikhlia फिर से बनी सीता, फैन्स बोले “कलयुग की सीता…”

रामानंद सागर की लोकप्रिय सीरियल रामायण में देवी सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को लोग आज भी पसंद करते है। कई भक्त तो उन्हें सच में देवी सीता की छवि मानते है। वही एक्ट्रेस ने अयोध्या में जाने और भगवान राम की पूजा करने से फिरसे एक बार लोगों का प्यार पाया है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.