टेलीविजन का मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले कई दिनों से शो छोड़ के जाने वाले एक्टर्स ने शो पर और निर्माता पर कई तरह के आरोप लगाए, जिस वजह से TMKOC काफी विवादों में फंसा हुआ है। विवादों से घिरे इस शो के बारे में जब से यह बातें सामने आई है, शो के TRP पर भी उसका असर पड़ा है। वही शो में मुख्य किरदार के रूप में दिखी दया बेन (Dayaben) यानी दिशा वकानी (Disha Vakani), जिसने 6 सालों पहले गर्भावस्था के कारन शो छोड़ा था, वह अब इस शो में फिरसे एक बार वापसी करने वाली है। TMKOC के निर्माता असित मोदी (Asit Modi) ने इस बात की खुद पुष्टि दी है। इन सभी विवादों के बीच अब इस तरह की घोषणा करने से लोगों का ध्यान विचलित हो सकता है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) आज भी टेलीविजन के सबसे मशहूर शो में शुमार है। टीवी पर चलने वाला ये कॉमेडी शो बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों तक सभी लोग काफी पसंद करते है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस शो को लेकर काफी खबरें फैल रही है। वही इस दौरान शो में मुख्य किरदार में दिखाई दी दयाबेन यानी की दिशा वकानी की TMKOC में फिरसे वापसी होने की खबरें फ़ैल रही है। वही शो के निर्माता असित मोदी ने इस बात की पुष्टि भी दी की वह जल्द ही दिशा वकानी को फिरसे एकबार शो में लेके आने वाले है।
और पढ़े: TMKOC की प्रिया आहूजा ने भी लगाए असित मोदी पर आरोप; कहां, “कलाकारों का किया जाता है मानसिक उत्पीड़न!”
6 सालों बाद TMKOC और दया बेन के फैन्स को अब ये ख़ुशी मिली है। आपको बता दे की, साल 2008 से दिशा वकानी तारक मेहता इस सिटकॉम शो से लोगों का दिल जीतती आ रही है। वही इतने साल शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा ने 2017 में प्रेगनेंसी के दौरान शो को अलविदा कह दिया। उसके बाद लोग अपनी पसंदीदा दयाबेन को इस शो में फिरसे देखने के लिए तरसते रहे। लेकिन अब जाकर TMKOC के फैन्स के दिल को ठंडक पहुंची है, जब उन्हें पता चला की उनकी पसंदीदा दयाबेन फिरसे शो में एंट्री करने वाली है।
कई कलाकारों ने शो के मेकर्स पर गंभीर तरीके के आरोप लगाएं। TMKOC छोड़ के जाने वाले कई एक्टर्स ने शो के निर्माता असित मोदी पर कई गहन आरोप लगाएं है। शो में काम करने वाली कलाकार जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry), मोनिका भदौरिया (Monika Bhadoriya), प्रिया आहूजा राजदा (Priya Ahuja Rajda) ने असित मोदी और इतर कई लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इतना ही नहीं इस बारे में वह कोर्ट में भी कई। नेहा मेहता (Neha Mehta), शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) इन कलाकारों ने भी काम के पैसे ना मिलने की शिकायत की है। वही इन सारी खबरों के चलते अब शो के मेकर्स ने इसी बीच दया बेन के वापसी की पुष्टि कर लोगों का इन सारी ख़बरों से ध्यान हटाने का ये प्रयास किया है। लोग कहते नजर आ रहे है की, शो को लेकर इतना विवाद है और उसके बीच में शो के मेकर्स लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दिशा वकानी को वापस ला रहे है।
और पढ़े: TMKOC के असित मोदी के खिलाफ जेनिफर मिस्त्री ने पुलिस में दर्ज कराया अपना स्टेटमेंट, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा!
शायद ये लोगों का ध्यान भटकाने का एक तरीका ही क्यों न हो, लेकिन TMKOC के फैन्स इस खबर से वाकई काफी खुश हो गए है। अपनी पसंदीदा और सबको हंसाने वाली दयाबेन को शो में फिरसे देखने के लिए दर्शक बेहद खुश है।