बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उसके पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh rover) अपनी लाड़ली बेटी देवी (Devi) के पहले जन्मदिन के लिए फिलहाल मालदीव में छुट्टियां मना रहे है। बेटी का पहला जन्मदिन कुछ खास हो इसीलिए ये स्टार कपल मालदीव (Maldives) पहुँच गया है और वहा से दोनों भी प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते नजर आ रहे है। 12 नवंबर को बिपाशा और करण की लाड़ली देवी एक साल की हो गई और बेटी के जन्मदिन का जश्न इस स्टार कपल ने काफी खूबसूरत तरीके से मनाया। बिपाशा बसु ने देवी के जन्मदिन का प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही इस स्टार कपल की बेटी ने मालदीव में ही दिवाली पूजा भी की। चलिए देखते है झलकियां!
राज, अलोन, क्रिएचर 3D, रेस, बॉलीवुड, हेरा फेरी 2 जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी बिपाशा बॉलीवुड की सबसे हॉटेस्ट एक्ट्रेस कहलाती है। वही अब बिपाशा जब से माँ बन गई है, उसने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया है। वही एक्ट्रेस अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बेटी देवी का पहला जन्मदिन मनाने मालदीव पहुँच गई है। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के जन्मदिन की कुछ झलकियां भी शेयर की है। एक्ट्रेस ने शेयर किए एक वीडियो में वह पति करण के साथ बेटी देवी को गोद में उठाए चली आ रही है, जहाँ उसकी बेटी के बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया जाने वाला है। देवी के जन्मदिन पर मालदीव में उनके रिसोर्ट में बेहद खास तरह से सजावट की गई थी, जिसे देख कर बिपाशा भी चौंक गई। देवी के जन्मदिन पर पिंक कलर की थीम से सजावट की गई थी और उसने गुलाबी रंग का बेहद प्यारा सा ड्रेस भी पहना हुआ था।
बिपाशा बसु ने देवी का एक और वीडियो भी शेयर किया है, जिसमे प्यारा सा पिंक ड्रेस और हेडबैंड पहने देवी एक जगह पर बैठे खेलती नजर आ रही है। उसने छोटे छोटे गुलाबी रंग के शूज भी पहने हुए है। बर्थडे के साथ ही बिपाशा ने कुछ समय पहले ही एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमे देवी के नन्हे हाथ नजर आ रहे है। बिपाशा, करण और देवी ने मालदीव में ही अपनी दिवाली मनाई। इस वीडियो में देवी अपने हाथों में गुलाबी रंग के फूल थामे हुई है और देवी लक्ष्मी और गणपति बाप्पा की मूरत को फूल अर्पण करती दिखाई दे रही है। बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है की, ‘मालदीव में देवी की दिवाली पूजा’! जाहिर सी बात है, देवी का जन्मदिन और दिवाली दोनों भी एक ही दिन पर आई, जिस वजह से बिपाशा और करण ने उसका जन्मदिन और दिवाली दोनों साथ में मालदीव में मानाने का प्लान बनाया।
और पढ़े: Neha Dhupia ने Devi की हार्ट सर्जरी के बारे में बात करने पर Bipasha Basu को कहा ‘बहादुर’!
और पढ़े: बेटी Devi के लिए Karan Singh Grover बन जाते है बिस्तर, Bipasha Basu ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा!
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने फिल्म अलोन (Alone) में साथ काम किया और और वही से उनकी लव स्टोरी की शुरुवात हुई। दोनों ने साल 2016 में धूमधाम से शादी की। शादी के 6 सालों बाद इस स्टार कपल ने पिछले साल यानी नवंबर 2022 में अपनी लाड़ली बेटी देवी का इस दुनिया में स्वागत किया। बेटी के जन्म के बाद से बिपाशा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है और हमेशा बेटी के साथ प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है।