बेटी Devi के लिए Karan Singh Grover बन जाते है बिस्तर, Bipasha Basu ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा!

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) फिलहाल अपनी बेटी देवी (Devi) के साथ काफी समय बिताती नजर आती है। बस इतना ही नहीं, बल्कि बिपाशा अपनी बेटी के संग प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती है, जिसे उसके फैन्स काफी पसंद करते है और दिल खोल कर माँ बेटी की इस जोड़ी पर प्यार बरसाते है। वही बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी अपनी बेटी को काफी समय देते है और हमेशा बेटी के संग खेलते हुए नजर आते है। वह भी अपने इंस्टाग्रम पर अपनी पत्नी बिपाशा और बेटी देवी के साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते है। वही कुछ समय पहले ही बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमे उसकी बेटी देवी और पति करण भी नजर आ रहे है। वीडियो शेयर कर बिपाशा ने पति करण को बेटी देवी का बिस्तर कह दिया। चलिए देखते है इस तोरी में ऐसा है क्या!

बिपाशा बसु बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस है जो आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। बिपाशा बसु ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्रम पर एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है की, बिपाशा की बेटी देवी अपने पिता करण सिंह ग्रोवर के सीने पर बड़े ही आराम सोई है। इस दौरान करण सिंह भी अपनी बेटी के साथ काफी गहरी नींद लेते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में बिपाशा की आवाज सुनाई देती है, जहां वह कहती है की, देवी के लिए उसके पापा दिन में उसका बिस्तर हो जाते है। जब देवी के पापा घर पर होते है तब देवी का दिन का बिस्तर बन जाते है। यह बात सुनते ही सोए हुए करण उठ जाते है और अचानक से हैलो कह देते है। यह सुनते ही बिपाशा अपनी हंसी रोक नहीं पाती और उसे पूछने लगती है की, “तुम तो सोए थे” तभी करण वापिस उठ कर कहता है की, वह सच में सो रहा था।

और पढ़े: Neha Dhupia ने Devi की हार्ट सर्जरी के बारे में बात करने पर Bipasha Basu को कहा ‘बहादुर’!

बिपाशा ने शेयर किया यह वीडियो काफी प्यारा है। बिपाशा की बेटी देवी को उसके पापा के सीने पर चैन से सोते हुए देख फैन्स का दिल पिघला जा रहा है। देवी ने सोते वक्त पिले रंग का प्यारा सा ड्रेस पहना है और उसपर एक छोटा ब्लैंकेट भी ओढ़ा दिया है। यह पहली बार नहीं जब बिपाशा ने अपनी बेटी का कोई प्यारा वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी बिपाशा ने कई बार अपनी बेटी और पति के साथ तस्वीरें और वीडयोज शेयर किए है, जिनपर उसके फैन्स ने प्यार बरसाया था। आपको बता दे की, बिपाशा ने रेस, धूम 2, राज़, अलोन, क्रिएचर, जिस्म, फिर हेरा फेरी जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने हुस्न के जलवे दिखाए है। साल 2015 में करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा ने फिल्म अलोन की थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने हमेशा के लिए एकदूसरे का हाथ थाम लिया। 2016 में दोनों ने शादी कर ली और पिछले साल नवंबर में दोनों ने बेटी देवी का इस दुनिया में स्वागत किया।

और पढ़े: Bipasha Basu और Karan Singh Grover ने बेटी Devi को कराया पहली बार फ्लाइट का सफर, दिख रहे थे खुश!

बिपाशा बसु ने शेयर किया यह प्यारा वीडियो देख आपका दिल भी जरूर पिघल जाएगा।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.