Bigg Boss 17 में Vicky Jain का पत्नी Ankita Lokhande के लिए 5 बार दिखा Red Flag बर्ताव, क्या आई दोनों में दरार?

bigg-boss-17-vicky jain-displayed-red-flag-behaviour-with-wife-ankita-lokhande

टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss 17 के चारों और चर्चे हो रहे है। ये शो काफी विवादों भरा होता है और फिर भी दर्शकों में इसका क्रेज काफी बढ़ चूका है। Bigg Boss के घर में झगडे होना, अनबन होना, गाली गलौच होना काफी आम बात है। वही इस इस सीजन में इस रियलिटी शो में शामिल हुए एक कपल के चर्चे भी काफी हो रहे है। टेलीविजन की लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता‘ से घर घर में मशहूर हुई अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उसके पति बिजनेसमैन विकी जैन (Vicky Jain) Bigg Boss 17 के घर में शामिल होने वाले वह बहुचर्चित कपल है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगती है। अंकिता लोखंडे और विकी जैन में काफी प्यार भी नजर आता है। लेकिन फिलहाल Bigg Boss के घर में विकी कई बार अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ बुरा बर्ताव करते या उसे बुरा-भला कहते हुए नजर आ रहे है। अंकिता के पति विकी का ये बर्ताव क्या रेड फ्लैग व्यवहार (Red Flag Behavior) है?

Bigg Boss 17 में शामिल हुई टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उसके पति विकी जैन के शुरुवात से ही काफी चर्चे हुए। कहा जा रहा था की, इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाला ये जोड़ा काफी तगड़ी कीमत वसूल रहा है। अंकिता और विकी की फीज इस शो में सबसे ज्यादा है और साथ ही शो में हिस्सा लेने के लिए इस जोड़े ने इतने आउटफिट्स लिए है की, रोज अलग अलग कपडे पहन सके। शुरुवात से ही अंकिता और विकी का अंदाज दर्शकों में चर्चा का विषय बना हुआ था। हमेशा अपने सोशल मीडिया पर एकदूसरे की प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर करने वाले अंकिता और विकी Bigg Boss के घर में फिलहाल कई बार झगड़ा करते नजर आ रहे है।

1. Bigg Boss 17 के इस एपिसोड में विकी जैन अपनी पत्नी अंकिता पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे है। साथ ही अंकिता के बर्ताव के लिए लोग उसको क्यों चीखते है, उसे कुछ भी क्यों बोलते रहते है इस बात को उसके ही सामने चीख चीख के विकी कहे जा रहा है।

2. इस एपिसोड में अंकिता विकी से उसके लिए समय ना देने की शिकायत करती नजर आ रही है। शो में विकी हर किसी से बात करता है, उनके साथ समय बिताता नजर आता है। अंकिता को इस बात से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन जब विकी उसके लिए समय नहीं निकल पाता, तो फिर अंकिता गुस्सा हो जाती है और खुद अकेली रहती है। इसके बाद विकी को इस बात से शिकायत होने लगती है।

और पढ़े: Exclusive: Bigg Boss 17 में गाना गा कर रखेंगी Mannara Chopra अपने Mental Health का ख्याल, जानें क्या कहा एक्ट्रेस ने!

3. Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे इसीलिए शामिल होना चाहती थी, क्यों की उसके पति विकी जैन भी उसके साथ इस शो का हिस्सा बनने जा रहे थे। अंकिता के लिए यह एक सपोर्ट था। लेकिन अब अंकिता को ये सपोर्ट नहीं मिल रहा है, क्यों की विकी उसके साथ अजीब और बुरा बर्ताव करने लगा है। इस बात के लिए अंकिता फूटफूट कर रोई।

4. अंकिता लोखंडे को इस शो में आकर काफी अकेला महसूस हो रहा है। क्यों की शो में आने से पहले अंकिता को ऐसे लगता था की उसका पति विकी उसके साथ इस शो में रहेगा और दोनों को साथ में रहने का, समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन अब विकी अंकिता को समय नहीं दे रहा है। और इस बात का दुःख एक्ट्रेस को खाए जा रहा है।

और पढ़े: Exclusive: Ankita Lokhande Spills The Beans On Entering Bigg Boss 17 House With Vicky Jain: “I Would’ve Never…”

5. इस एपिसोड में विकी अंकिता का अनादर करते नजर आ रहा है, साथ ही यह भी कहते नजर आ रहा है की, वह अपनी पत्नी के पीछे पीछे नहीं घूम सकता। इस बात से अंकिता को मानो ऐसे लग रहा है, जैसे उसे अपने पति से सम्मान मांगना पड़ रहा है। इस बात का अंकिता को काफी दुःख हुआ था।

Bigg Boss 17 देखने वाले दर्शकों को विकी जैन का अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे की तरफ का ये बर्ताव देख गुस्सा आ रहा है। अगर इसे आप रेड फ्लैग बर्ताव नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे?

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.