Mannara Chopra, Rinku Dhawan, Jigna Vora के साथ ही ये Contestants होंगे Bigg Boss 17 में शामिल? देखें Confirmed List!

bigg-boss-17-salman-khan-show-see-full-contestant-list-ankita-lokhande-mannara-chopra

टेलीविजन का सबसे पॉप्युलर रियलिटी शो, जिसका लोग हर साल बेसब्री से इंतजार करते है, वह आखिरकार जल्द ही शुरू होने वाला है। जी हाँ हम बात कर रहे है, आपके-हमारे सबके पसंदीदा शो Bigg Boss की! पहले के सभी सफल सीजन के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) फिरसे एकबार अपने शो Bigg Boss से धमाल मचाने के लिए बिलकुल तैयार हो गए है। जल्द ही लोगों का ये इंतजार ख़त्म होने वाला है, क्यों की Bigg Boss 17 जो शुरू होने वाला है। इस साल Bigg Boss 17 में कॉन्काउंसे कंटेस्टेंट्स शामिल होने वाले है इसकी उत्सुकता शो के अनाउंसमेंट के बाद से शुरू हो जाती है। वही इस बार Bigg Boss के 17वे सीजन में शामिल होने वाले सभी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आ चुकी है। चलिए फिर जान लेते है, इस बार इस रियलिटी शो में कौन कौन होने वाले है शामिल।

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss का क्रेज लोगों में बना हुआ है। इस साल अगस्त महीने में Bigg Boss OTT का Season 2 ख़त्म हुआ। इस सीजन को भी दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वही अब जल्द ही Bigg Boss 17 शुरू होने वाला है, जिसकी अभी से चर्चाएं शुरू हो गई है। कंटेस्टेंट्स के आलावा इस बार भी इस शो के लिए सलमान खान कितनी फीज लेने वाले है, इसकी चर्चा भी लोगों में होती नजर आ रही है। तो आपको बता दे की, सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान ने इस बार Bigg Boss के लिए मोटी तगड़ी रकम चार्ज की है। होस्ट करने के लिए सलमान खान हर हफ्ते 12 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले है। इसके मुताबिक, हर एपिसोड के लिए सलमान खान 6 करोड़ की तगड़ी रकम चार्ज कर रहे है। क्यों, लग गया न झटका?

और पढ़े: Elvish Yadav Scripts History, Becomes First-Ever Wild Card Contestant To Win Bigg Boss OTT 2

ये लोग होंगे शामिल!

Bigg Boss 17 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम जानने के लिए लोग बेताब हुए जा रहे हैं। लेकिन अब ये इंतजार खत्म होगा। क्यों की शो में हिस्सा लेने वाले पार्टिसिपेंट्स की लिस्ट आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, इस शो में इस बार टीवी की मशहूर सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के कलाकार ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और उसके पति निल भट्ट (Neil Bhatt) शामिल होने वाले है। आपको बता दे की, ऐश्वर्या शर्मा इस साल खतरों के खिलाड़ी 13 में भी शामिल हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक, इनके साथ ही पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उसके पति विक्की जैन (Vicky Jain) भी BB के घर में शामिल होने वाले है। इसके साथ ही BB के घर में इस बार पूर्व जर्नलिस्ट जिगना वोरा (Jigna Vora) भी शामिल होने वाली है। आपको बता दे की हाल ही में आई Netflix की वेब सीरीज Scoop जिगना वोरा की सच्ची कहानी पर आधारित थी।

इन सभी के साथ साऊथ एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी (Munawar Faruqui), पूर्व मिस इंडिया और द ट्रायल (The Trial) एक्ट्रेस मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai), युट्यूबर सन्नी आर्या (Sunny Arya), टीवी एक्टर्स ईशा मालवीया (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) भी इस बार BB के घर में दिखाई दे सकते है।

आपको बता दे की, सूत्रों के मुताबिक Bigg Boss के घर में इस बार कहानी घर घर की फेम रिंकू धवन (Rinku Dhawan), युट्यूबर अरुण श्रीकांत (Arun Srikanth), फिरोजा खान (Firoza Khan), एक्ट्रेस सोनिया बंसल (Soniya Bansal) भी शामिल होने की पुष्टि की जा रही है।

और पढ़े: Bigg Boss OTT 2: Abhishek Malhan Mocks Bebika Dhurve’s Abusive Relationship. This Is Insensitive AF!

सूत्रों से मिली ख़बरों के अनुसार, Bigg Boss 17 शो जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरू होने जा रहा है। सलमान खान और कलर्स टीवी ने कुछ दिनों पहले इस शो की अनाउंसमेंट भी कर दी थी। यह कंटेस्टेंट लिस्ट सूत्रों के अनुसार बताई गई है, जो अभी भी फाइनल नहीं है। तो दिल थाम के बैठे, अगर आप इस शो के फैन है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.