Bigg Boss 17 के घर में अब होगा फोन का इस्तेमाल? जानें इस सीजन के सारे नियम!
बिग बॉस के घर में होगा कुछ नया!

टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 17) अब फिरसे एकबार अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। बिग बॉस (Bigg Boss 17) का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के लिए शुरू होने वाला है। इस शो को होस्ट करने वाले सलमान खान (Salman Khan) के फैन्स भी इस खबर से काफी खुश हो गए है। बिग बॉस (Bigg Boss 17) के नए सीजन की घोषणा कलर्स टीवी ने कुछ दिनों पहले ही की थी, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ था। हाल ही में शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स ने नामों का खुलासा भी हुआ है। इसके साथ ही इस बार शो बिग बॉस के बारे में एक और चौंका देने वाली बात सामने आई है। इस नए सीजन में कन्टेस्टेंस इस बार शायद मोबाईल फोन का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। जी हाँ आपने सही पढ़ा।
View this post on Instagram
इस साल बिग बॉस के नए सीजन (Bigg Boss 17) के बारे में काफी कुछ नया सुनने मिल रहा है। इस सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आते ही ये शो चर्चाएं बटोर रहा है। इस रियलिटी शो के बारे में एक और बात है, जिसके बारे में लोग बातें कर रहे है। ख़बरों के मुताबिक कहा जा रहा है की, इस बार बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स घर के अंदर भी फोन का इस्तेमाल कर सकते है। इस बार कंटेस्टेंट्स के लिए ये सुविधा शो उपलब्ध कराने की बातें हो रही है। इस बारे में अबतक कोई भी पक्की खबर नहीं है। लेकिन इस खबर से हमारे बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स काफी खुश हो गए है और इसके साथ ही दर्शकों में भी इस शो के बारे में उत्साह दिखाई दे रहा है।
View this post on Instagram
और पढ़े: Mannara Chopra, Rinku Dhawan, Jigna Vora के साथ ही ये Contestants होंगे Bigg Boss 17 में शामिल? देखें Confirmed List!
बिग बॉस (Bigg Boss 17) के घर में फोन के प्रयोग से सभी कंटेस्टेंट्स बाहरी दुनिया से जुड़ने की संभावनाओं को ख़ारिज नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही फोन का इस्तेमाल करने से मनोरंजन का एक साधन भी कंटेस्टेंट्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा, जिससे खेल की तरह उनका ध्यान नहीं लगेगा। लेकिन इस बात से एक फायदा जरूर हो सकता है की, बिग बॉस (Bigg Boss 17) के घर में शामिल होने वाले सभी कान्टेस्ट्संट्स अपने प्रियजनों से कनेक्टेड रह सकते है, उनसे बातें कर सकते है। लेकिन आपको बता दे, शायद ये फोन बिग बोस ही अपने कंटेस्टेंट्स को देगा, जिसमे कई सारे बंधनों की गुंजाईश की जा सकती है। इस नए उपकरण को लेकर कंटेस्टेंट्स के साथ ही दर्शकों में भी काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
आपको बता दे, की इस बार इस रियलिटी शो में ऐश्वर्या शर्मा, उसके पति निल भट्ट, पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे और उसके पति विक्की जैन, पूर्व जर्नलिस्ट जिगना वोरा, साऊथ एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा, कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी, पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई, युट्यूबर सन्नी आर्या, टीवी एक्टर्स ईशा मालवीया और अभिषेक कुमार इस बार BB के घर में दिखाई दे सकते है। सूत्रों के मुताबिक Bigg Boss 17 के घर में इस बार कहानी घर घर की फेम रिंकू धवन, युट्यूबर अरुण श्रीकांत, फिरोजा खान, एक्ट्रेस सोनिया बंसल भी शामिल होने की पुष्टि की जा रही है।
और पढ़े: Elvish Yadav Scripts History, Becomes First-Ever Wild Card Contestant To Win Bigg Boss OTT 2
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है की, अगर बिग बॉस (Bigg Boss 17) के घर के अंदर फोन लाया जाएगा, तो सभी कंटेस्टेंट्स को बाहरी दुनिया तक भी सीधी पहुंच मिल सकती है। तो, अगर ये बात सच है, तो इस बार का बिग बोस का सीजन काफी शानदार साबित जरूर होगा।
First Published: October 13, 2023 6:21 PMBigg Boss OTT 2: Abhishek Malhan Mocks Bebika Dhurve’s Abusive Relationship. This Is Insensitive AF!