Arjun Rampal ने बेटी Myra के रैंप वॉक का वीडियो किया शेयर, गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades ने ऐसे किया रिएक्ट!

Arjun-Rampal-Shares-daughter-myra-ramp-walk-video-girlfirend-Gabriella-Demetriades-reacts

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) फिलहाल फिरसे चर्चाओं में बने हुए है। हाल ही में उन्होंने और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) ने अपने दूसरे बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया है। अपने इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाले अर्जुन रामपाल ने ये खुशी की खबर पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैन्स को दी। वही हाल ही में अर्जुन अपनी बेटी मायरा (Myra Rampal)  की वजह से गर्व महसूस कर रहे है और इसका कारन भी उन्होंने बताया है। कुछ समय पहले ही अर्जुन ने अपनी बेटी मायरा का एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमे वह रैंप वॉक करती नजर आ रही है। अपनी बेटी को रैंप वॉक करते हुए देख पापा अर्जुन खुशी से फुले नहीं समां रहे।

ओम शांति ओम, दिल है तुम्हारा, दिल का रिश्ता, रावन, डैडी जैसी कई शानदार फिल्मों में अर्जुन रामपाल काम कर चुके है। वही उन्होंने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया (Mehr Jesia) से शादी कर ली। अर्जुन और मेहर को महिका और मायरा नाम की दो बेटियां भी है। दोनों ने 2919 को एकदूसरे से अलग होने का फैसला लिया। लेकिन इस वजह से उनके पैरेंटिंग बॉन्डिंग में कोई भी कमियां नहीं आई। मेहर और अर्जुन दोनों भी मॉडल रह चुके है और मॉडलिंग से ही दोनों ने अपने करियर की शुरुवात की थी। ठीक उसी तरह अर्जुन और मेहर की छोटी बेटी मायरा ने भी अपने मॉडलिंग करियर की शुरुवात कर दी है। हाल ही में शुरू हुए India Couture Week में मायरा रामपाल रैंप वॉक करती नजर आई। अपनी बेटी को फैशन शो में रैंप वॉक करते देख अर्जुन को काफी गर्व महसूस हुआ।

और पढ़े: “All On Her Merit,” Arjun Rampal Congratulates Daughter Myra On Her First Ramp Walk For Dior India Showcase

अपनी लाड़ली बेटी मायरा रामपाल का रैंप वॉक करते हुए वीडियो शेयर कर अर्जुन ने अपनी बेटी को भी ये कह दिया की, वह उसकी वजह से कितना गर्व महसूस करते है। मायरा फैशन शो में सफेद और नीले रंग का शरारा सूट पहने रैंप पर आत्मविश्वास से रैंप वॉक करती नजर आ रही है। अपनी बेटी को रैंप वॉक करते देख अर्जुन रामपाल बेहद खुश है। इसके साथ ही अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने भी इस वीडियो पर बेहद प्यारा रिएक्शन दिया है। अर्जुन ने शेयर किये इस वीडियो पर गैब्रिएला ने तालियां बजाते हुए स्माइली पोस्ट क्र मायरा को चीयर करती नजर आ रही है। इस वीडियो पर फरहान अख्तर, अभिषेक कपूर जैसे सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

और पढ़े: Arjun Rampal Says He Picks Female Centric Movies To Pay Homage To His Mother

अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा ने कुछ दिनों पहले मुंबई में हुए Christian Dior के फैशन शो के दौरान अपना पहला रैंप वॉक किया था। वह मायरा का मॉडलिंग डेब्यू शो था। उस दौरान भी पिता अर्जुन को अपनी बेटी पर काफी गर्व महसूस हुआ था और उन्होंने एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.