बॉलीवुड के एक लवी डवी कपल में से एक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लोग बेहद पसंद करते है। मलाइका और अर्जुन पिछले कुछ सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे है और एकदूसरे के साथ काफी समय बिताते हुए नजर आ रहे है। कोरोना के समय भी दोनों एकदूसरे के साथ समय बिताने के लिए साथ में रह रहे थे। वही कुछ दिनों से ऐसी अफवाएं फैल रही है की दोनों में कुछ अनबन चल रही है, जिसके वजह से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अलग हो गए है। इसके साथ ही अब यह खबर भी तेजी से फैल रही है की, मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप करने के बाद अर्जुन कपूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) को डेट कर रहे है।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के एक मशहूर कपल है। सलमान खान के घर से शुरू हुई इन दोनों की लव स्टोरी काफी लोगों को अच्छी लगती है। जब मलाइका अरोड़ा और उसके पूर्व पति अरबाज खान से तलाक की बातें चल रही थी।
और पढ़े: Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड Malaika Arora ने छैया छैया गाने पर लगाए ठुमके!
उस दौरान अर्जुन कपूर भी सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे और इस वजह से वह भी कई बार सलमान खान के घर आना जाना करता दिखाई देता था। दोनों के बीच भी बात नहीं बनी, लेकिन अर्जुन और मलाइका की नजदीकियां जरूर बढ़ गई। फिर दोनों ने एकदूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और मलाइका अर्जुन की जोड़ी को लोग पसंद करने लगे। मलाइका और अर्जुन एकदूसरे के साथ घूमते -फिरते और काफी समय बिताते हुए नजर आ रहे थे।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एकदूसरे के लिए प्यार दिखाने का एक मौका भी नहीं छोड़ते थे। अपने इंस्टाग्राम पर दोनों हमेशा एकदूसरे के साथ प्यारी प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट करते दिखाई देते है। वही पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ अनबन की खबरें आने लगी है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों भी अलग अलग ट्रिप्स पर एकदूसरे के बीना घूमते नजर आए, जिसके बाद दोनों के बीच ब्रेकअप की अफवाएं फैलने लगी। वही अब मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर कंटेंट क्रिएटर – एक्ट्रेस कुशा कपिला को डेट करने की ख़बरें फ़ैल रही है। कुछ समय पहले ही मलाइका और अर्जुन के किसी करीबी द्वारा ये खबर आने के बारे में सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया है। कुछ दिनों पहले ही कुशा कपिला भी अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग हो गई थी, जिसके बाद वह ख़बरों में छाई हुई थी। वही अब अर्जुन कपूर कुशा को डेट करने की अफवाएं फ़ैल रही है।
और पढ़े: Malaika Arora, Anshula, Janhvi Kapoor And More Celebs Pen Sweet Birthday Wishes For Arjun Kapoor
इन अफवाओं के बारे में बात करते हुए कुशा कपिला ने कहा है की, वह रोज अपने बारे में कुछ ना कुछ बकवास बातें पढ़ती है। आगे कुशा कहती है की, अगर यह बात उसकी माँ को पता चली तो वह काफी नाराज हो जाएगी। वहीं अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप के बारे में अबतक कोई भी पक्की खबर सामने नहीं आई है।