Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने पति Vicky Jain पर लगाया ‘इस्तेमाल’ करने का आरोप, दोनों के बीच क्या और बढ़ेगी दरार?

टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss का नया सीजन दर्शकों के लिए दिन बा दिन काफी मनोरंजक साबित हो रहा है। Bigg Boss 17 के घर में जब से कपल वर्सेस सिंगल्स की थीम शुरू हुई है, तब से इस शो की रंगत और भी बढ़ गई है। इस शो में पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) फेम टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उसके पति विक्की जैन (Vicky Jain) भी शामिल हुए है। आपको बता दे की, ये जोड़ी लोगों की Bigg Boss की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गई है। वही अंकिता और विक्की दर्शकों का मनोरंजन करने का एक भी मौका नहीं गंवाते। इस शो में दोनों के बीच काफी अनबन भी होती नजर आ रही है। दोनों के इन लड़ाइयों के बीच अब अंकिता ने अपने पति पर गहन आरोप करते हुए कहा है की, विक्की उसका इस्तेमाल कर रहा है।
Bigg Boss 17 के घर में शामिल होने वाली सभी जोड़ियों में से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन दर्शकों के पसंदीदा कंटेस्टेंट्स बन गए है। दोनों शादीशुदा होकर भी Bigg Boss 17 के घर में अपने अपने तरीके से खेल खेलते नजर आ रहे है। दोनों के बीच इस शो में काफी लड़ाइयां भी हो रही है, जिस वजह से ये रॉयलिटी शो और भी मनोरंजक होते जा रहा है। Bigg Boss ये रियलिटी शो वैसे भी अपनी वादग्रस्तता से ही काफी मशहूर है। वही इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में इस जोड़ी के बीच एक और दरार देखने को मिली। इस खास एपिसोड में अरबाज खान और सोहेल खान के साथ एक सेगमेंट के बाद विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की लड़ाई हो गई। इस लड़ाई के दौरान, दोनों ने विक्की को अंकिता को लगातार निचा दिखने के आरोप के लिए बुलाया। विक्की अपनी ही पत्नी अंकिता को घर का ‘टमाटर’ कह रहे थे, क्योंकि वह हमेशा सभी के झगड़ों के बीच कुचली जाती है।
इसके बाद, जब अंकिता और विक्की साथ में बैठे थे, तब एक्ट्रेस ने उससे कहा की, हर बार लोग उसे कहते रहते है की इस शो में उसके साथ कुछ गलत हो रहा है, नीचे दिखाने की कोशिश की जा रही है, यहाँ तक की विक्की का नाम भी लिया गया था। इस बारे में आगे कहते हुए अंकिता ने कहा की, उसे सच में समझ नहीं आ रहा है की इसका क्या मतलब है। अंकिता ने यह बात भी बोलकर दिखाई की, विक्की खेल के लिए उसका इस्तेमाल कर रहे है। अंकिता की ये बात सुन विक्की को गुस्सा आ गया और उसने कहा की, अगर उसे ये बात सच लगती है और ये खेल उन दोनों के बीच में शुरू है, तो इस खेल के लिए उसने अंकिता को मुनव्वर के साथ बैठने के लिए कह दिया। इसके साथ ही विक्की इतने गुस्से में आए की, उनको अंकिता से बात करने का मन भी नहीं हो रहा था।
और पढ़े: Bigg Boss 17 में Vicky Jain का पत्नी Ankita Lokhande के लिए 5 बार दिखा Red Flag बर्ताव, क्या आई दोनों में दरार?
इसके साथ ही सना रईस खान के साथ गार्डन में बैठे हुए विक्की जैन उससे बात करते नजर आए। इस दौरान सना ने विक्की और उसके बीच की समझदारी और दोस्ती के बारे में सवाल उठाया। इस बात पर विक्की ने सना को कहा की, वह ऐसा इंसान नहीं है जो अपनी पत्नी से हर बात पूछ कर सभी बातों का फैसला लेता है। विकी की इन बातों पर सना ने उसको उसके प्रति अपनी निष्ठा दिखने के लिए भी कह दिया।
और पढ़े: Bigg Boss 17: Ankita Lokhande Calls Neil Bhatt “Darpok”, Aishwarya Sharma Replies Back With Insults
View this post on Instagram
अंकिता और विक्की के इन झगड़ों के बीच ही और भी काफी कुछ देखने को मिल रहा है। हाल ही में हुए 5 नवंबर को वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान में Bigg Boss 17 के घर में रसोई के राशन की चोरी को लेकर जोरदार ड्रामा देखने को मिला।
First Published: November 06, 2023 12:35 PM