Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma के झगड़ालू बर्ताव से Ankita Lokhande हुई परेशान, कहा “बदतमीज!”
हुआ घमासान झगड़ा!

टेलीविजन का सबसे मशहूर रियलिटी शो, जो आज के दिन सुर्ख़ियों में बना हुआ है वह Bigg Boss 17 के फिलहाल चारो ओर चर्चे हो रहे है। आपको बता दे की इस बार इस रियलिटी शो में सिंगल्स वर्सेस कपल्स की थीम होने की वजह से इस शो में कई कपल्स भी नजर आ रहे है। लेकिन इन कपल्स के चलते शो में होने वाले झगड़ों का तादात बढ़ती नजर आ रही है। आपको बता दे की, इस Bigg Boss 17 के घर में पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) फेम अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शामिल हुई है। इसके साथ ही गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के एक्टर्स ऐश्वर्या शर्मा और निल भट्ट भी इस शो में अपने शानदार खेल से लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे है। वही घर में अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा के बार बार झगडे होते दिखाई दे रहे है। आने वाले एपिसोड में ये दोनों एक्ट्रेसेस फिरसे एक बार एकदूसरे के साथ घमासान झगड़ा करते नजर आ रही है।
View this post on Instagram
टीवी का सबसे मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss 17 लोगों का मनोरंजन करने का एक मौका नहीं हाथ से जाने दे रहा है। ये एक विवादित रियलिटी शो होने के बावजूद भी इसकी लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ते ही जा रही है। इस सीजन में पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे और उसके पति विक्की जैन को लोग इस शो में काफी पसंद कर रहे है। इस शो में दोनों के बेसह काफी झगडे होते दिखाई दे रहे है। वही इस बार इस शो में फिरसे एक बार एक घमासान झगड़ा होते नजर आ रहा है। लेकिन ये झगड़ा अंकिता और विक्की के बीच नहीं बल्कि, ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता के बीच होते दिखाई दे रहा है। किसी बात को लेकर ऐश्वर्या शर्मा अंकिता पर बरस पड़ती है। लेकिन इस बार अंकिता भी चुप नहीं रहती। ऐश्वर्या के झगड़ालू स्वाभाव से परेशान होकर अंकिता उसे तमीज से बात करने की सलाह देती है और साथ ही उसे ‘बदतमीज’ भी कहती है।
और पढ़े: Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma Calls Ankita Lokhande “Chudail”, Vicky Jain Defends Wife!
इतना ही नहीं, ऐश्वर्या को अंकिता ‘पागल’ कहकर भी बुलाती है। अंकिता से ऐश्वर्या का झगड़ा इतना आगे बढ़ जाता है की, वह अंकिता पर हाथ उठाने के लिए उसके नजदीक चली जाती है। लेकिन अंकिता ऐश्वर्या को भाव भी नहीं देती और उससे दूर चली जाती है। इस दौरान अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन भी अपनी पत्नी के बचाव में ऐश्वर्या से झगड़ा करने लगते है। इसी दौरान निल भट्ट अपनी पत्नी ऐश्वर्या को शांत रहने के लिए कहते है, जिसे वह अनसुना कर देती है और चिढ़ाते हुए अंकिता को ‘लूजर’ कहते पुकारती है। दोनों भी इस झगडे के बीच एकदूसरे को चुप रहने को कही जा रही है। इस हफ्ते अंकिता और ऐश्वर्या का घमासान झगड़ा देख लोगों का काफी मनोरंजन होने वाला है ये बात तो पक्की है।
और पढ़े: Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma Calls Ankita Lokhande “Chudail”, Vicky Jain Defends Wife!
Bigg Boss 17 के घर में ऐश्वर्या शर्मा कई बार अंकिता और उसके पति विक्की जैन के साथ झगड़ा करते हुए नजर आ रही है। इस बार तो दोनों ने झगडे में सारी हदें पार कर दी है।
First Published: November 08, 2023 8:04 PM