जैसे की हम सभी को पता है की, बॉलीवुड स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की लाड़ली बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का आज पहला जन्मदिन है। इसी खुशी के मौके पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी राहा के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उसे उसके पहले जन्मदिन की प्यार भरी बधाइयाँ दी है। पिछले साल 6 नवंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी लाड़ली बेटी राहा कपूर का इस दुनिया में स्वागत किया था। अपनी बेटी के जन्मदिन पर आलिया ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमे राहा अपने हाथों से अपने बर्थडे केक को मैश करती नजर आ रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही राजकुमारी को ‘बेबी टाइगर’ करके बुलाया है।
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए हाल ही में आलिया भट्ट को बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस के राष्ट्रिय पुरस्कार से नवाजा गया है। वही अपने अभिनय के साथ साथ आलिया भट्ट अपने निजी जीवन को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। आज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर एक साल की हो गई है। वही अपने बेटी के जन्मदिन पर आलिया ने एक खास पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर अपनी राजकुमारी को जन्मदिन की प्यारी प्यारी बधाइयाँ दी है। आलिया ने दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे से पहली तस्वीर में बेबी राहा के नन्हे हाथ दिखाई दे रहे है, जिससे वह अपना बर्थडे केक के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में भी आलिया, रणबीर के हाथों में राहा के छोटे छोटे हाथ दिखाई दे रहे है और तीनों ने हाथों में गेंदे के फूल पकडे हुए है।
इसके साथ ही एक वीडियो में रणबीर और आलिया ने अपने हाथों में एक छोटा सा म्यूजिक बॉक्स पकड़े रखा है और उसे एक प्यारु धून सुनाई दे रही है। आलिया ने ये तस्वीरें और वीडियो शेयर कर बेहद प्यारा नोट लिखा है और अपनी बेटी को ‘बेबी टाइगर’ करके बुलाया है। अपनी बेटी को आलिया ने अपनी खुशी, अपना जीवन और जीवन की रौशनी कहा है। इसके साथ ही आलिया लिखती है की, मानों ऐसा लगता है जैसे कल ही वे (रणबीर और आलिया) अपनी बेटी के लिए यह गाना बजा रहे थे, जब वह उसके पेट में लात मार रही थी। आलिया के पास अपनी बेटी को कहने को कुछ नहीं है, केवल वह इतना कहती है की वे दोनों भी राहा को अपने जीवन में पाकर धन्य है। राहा आलिया और रणबीर के हर दिन को रोजाना एक मलाईदार स्वादिष्ट केक के टुकड़े जैसा महसूस कराती है। बेटी को एक्ट्रेस ने जन्मदिन की बधाइयाँ देते हुए बेबी टाइगर कहा है, और साथ ही उसे ढेर सारा प्यार दिया है।
और पढ़े: Alia और Ranbir की लाड़ली Raha Kapoor हुई 1 साल की, नानी Soni Razdan और बुआ Riddhima ने ऐसे किया विश!
आपको बता दे की, कुछ समय पहले ही आलिया की माँ सोनी राजदान ने भी अपनी नाती को इंस्टाग्राम स्टोरी पर विश किया था। सिर्फ नानी ने ही नहीं, बल्कि बुआ रद्धिमा कपूर ने भी बेबी राहा को उसके पहले जन्मदिन पर बधाइयाँ दी है। कपूर खानदान के घर की राजकुमारी को हमारी ओर से भी बर्थडे पर ढेर सारी बधाइयाँ!