Alia और Ranbir की लाड़ली Raha Kapoor हुई 1 साल की, नानी Soni Razdan और बुआ Riddhima ने ऐसे किया विश!

हैप्पी बर्थडे राहा!

Alia और Ranbir की लाड़ली Raha Kapoor हुई 1 साल की, नानी Soni Razdan और बुआ Riddhima ने ऐसे किया विश!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर आज त्योहारों वाला माहौल छाया होगा। बात भी खुशियों भरी ही तो है! आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की लाड़ली बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) जो एक साल की हो गई है। जी हाँ अपने बिलकुल सही पढ़ा, यकीन नहीं होता ना की, राहा कपूर इतने जल्दी एक साल की हो गई? ऐसे लग रहा मानो अभी अभी तो उसका जन्म हुआ था, और इतने जल्दी ये कपूर घराने की राजकुमारी एक साल की भी हो गई। अपनी राजदुलारी राहा की नानी सोनी राजदान (Soni Razdan) उसे उसके पहले जन्मदिन पर बधाइयाँ देती नजर आ रही है। इतना ही नहीं, बल्कि राहा की बुआ रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने भी उसे उसके पहले जन्मदिन पर विश किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाड़ली बेटी यानी कपूर घराने की राजकुमारी राहा कपूर आज एक साल की हो गई है। पिछले साल 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने उसकी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था। हालाकिं, आज तक आलिया और रणबीर ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। दोनों के फैन्स काफी आतुरता से राहा को देखने की चाह रख रहे है, लेकिन शुरुवात से ही दोनों एक्टर्स ने बेटी की तस्वीरें खींचने से पैपराजी को मना कर दिया था। इसके साथ ही उन्हें प्राइवसी देने के लिए भी अनुरोध किया था। अब जब की राहा एक साल की हो गई है, तो इस खुशी के मौके पर आलिया भट्ट की माँ सोनी राजदान ने अपनी नाती को खास तरीके से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक केक की तस्वीर शेयर की है, जिसपर लिखा है की, “मिस वन-डरफुल।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

इस तस्वीर को शेयर कर सोनी राजदान अपनी प्यारी नाती राहा के लिए लिखती है की, ऐसे लग रहा की कल ही तो तुम हमारी जिंदगी में आई थी। राहा की नानी को अबतक विश्वास नहीं हो रहा की, उनकी लाड़ली एक साला की हो गई है। इसके साथ ही राहा को जन्मदिन पर विश करते हुए सोनी राजदान लिखती है, “हैपी बर्थडे राहा” इसके साथ ही राहा की बुआ यानी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी भतीजी को जन्मदिन पर बधाइयाँ दी है। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक मैसेज पोस्ट किया है और लिखा है की, ” …. और इस तरह से वह एक साल की हो गई।” राहा को विश करते हुए रिद्धिमा उसे ‘कीमती गुड़िया’ कहती नजर आ रही है। साथ ही वह सब उससे बहुत प्यार करते है यह कहना भी वह नहीं भूली।

alia-bhatt-ranbir-kapoor-daughter-raha-turned-one-soni-razdan-riddhima-kapoor-birthday-wishes

और पढ़े: बेटी Raha Kapoor को Scientist बनाना चाहती है Alia Bhatt, RRKPK एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा!

alia-bhatt-ranbir-kapoor-daughter-raha-turned-one-soni-razdan-riddhima-kapoor-birthday-wishes

रिद्धिमा के इस स्टोरी को राहा की दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor)  ने भी शेयर किया है। आपको बता दे की, पिछले साल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी कर ली थी और अपने फैन्स को खुशियों भरा तोहफा दिया था। वही इसी साल 6 नवंबर को दोनों ने अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था। दोनों के काम की बात करें तो आलिया हाल ही में रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) कहानी में नजर आई थी, जो की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। वही रणबीर कपूर भी जल्द ही अपनी अगली फिल्म एनिमल (Animal) में अपने स्वैग वाले अवतार में नजर आने वाले है।

हमारी ओर से कपूर खानदान की राजकुमारी राहा को उसके पहले जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ!

Alia Bhatt Captures A Peaceful Father-Daughter Moment Of Ranbir Kapoor And Raha!

First Published: November 06, 2023 1:39 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!