Bigg Boss 17: पिछले असफल रिश्ते में आत्मविश्वास खो बैठी थी Aishwarya Sharma, कहा “पति Neil Bhatt ने दिया प्यार!”

Aishwarya-Sharma-on-losing-self-respect-previous-relationship-neil-bhatt-helps-bigg-boss-17

टेलीविजन का सबसे मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss आज सफलता की ऊंचाइयां छू रहा है। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के द्वारा होस्ट किया जाने वाला ये शो काफी लोकप्रिय है। हाल ही में शुरू हुए Bigg Boss सीजन 17 भी इस शो के हर सीजन की तरह काफी चर्चाओं में बना हुआ है। इस बार इस शो में सिंगल्स वर्सेस कपल्स की थीम है, जिससे ये शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आ रहा है। इस शो में गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सीरियल के एक्टर्स जो की असल जीवन में पति पत्नी है, वह ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और निल भट्ट (Neil Bhatt) भी शामिल हुए है। वही Bigg Boss के घर में इतर सदस्यों के साथ बात करते हुए ऐश्वर्या शर्मा अपने पिछले असफल रिश्ते और उसमे अपने आत्मविश्वास को खोने की बात कही। इसके साथ ही अपने पति नील भट्ट के बारे में भी ऐश्वर्या ने काफी कुछ कहा।

Bigg Boss सीजन 17 की लोकप्रियता अब आसमान को छूती नजर आ रही है। इस नए सीजन में शामिल हुए सभी कंटेस्टेंट्स लोगों का मनोरंजन करने में कामियाब हुए है। इसके साथ ही टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के एक्टर्स नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी इस शो में शामिल हुए है और दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे है। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट असल जीवन में पति पत्नी है, जिनका एकदूसरे के लिए प्यार देख कर लोगों का दिल भर आता है। Bigg Boss के घर में भी लोग ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को काफी पसंद कर रहे है। वही इस बार करवा चौथ मनाने के बाद जब घर के सारे सदस्य मिलकर बात कर रहे थे, तब ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी भावनाओं को खुला कर दिया। ऐश्वर्या बातों बातों में अपने पिछले रिश्ते को याद कर काफी भावुक हुई और उसने यह भी बताया की कैसे उस रिश्ते की वजह से वह खुद का आत्मविश्वास खो बैठी थी।

इस बारे में अपने घर के इतर सदस्यों को बताते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने यह भी कहा की, इस बात को भूलने के लिए उसके पति नील भट्ट ने उसकी काफी मदद की और उसे इतना प्यार दिया, जिससे उसका खोया हुआ आत्मविश्वास वापिस आ गया। अपने पिछले ख़राब रिश्ते को याद करते हुए ऐश्वर्या ने कहा की, उसे जो प्यार चाहिए था, वह उसे नील ने दिया। वह सिर्फ प्यार की भूखी थी और उसे और कुछ भी नहीं, सिर्फ प्यार चाहिए था।

और पढ़े: Bigg Boss 17: Ankita Lokhande Calls Neil Bhatt “Darpok”, Aishwarya Sharma Replies Back With Insults

आपको बता दे की, नील भट्ट से शादी के पहले ऐश्वर्या शर्मा 6 सालों तक राहुल पंड्या (Rahul Pandya) के साथ रिश्ते में थी। कॉलेज के बाद से ये दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे थे और 2017 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वही यह अफवाएं भी फैलती नजर आ रही है की, Bigg Boss 17 के घर में जल्द ही ऐश्वर्या शर्मा के एक्स राहुल पंड्या की एंट्री भी होने वाली है। ऐसी भी ख़बरें आई थी, जहाँ कहा गया है की, राहुल पंड्या ऐश्वर्या शर्मा के लिए काफी सीरियस था। उनमे कभी ब्रेकअप नहीं हुआ था और अचानक से उसने ऐश्वर्या और नील भट्ट के रोके की बात सुनी। इस बात से राहुल को काफी सदमा लगा था, लेकिन वह ऐश्वर्या के लिए खुश था।

और पढ़े: Bigg Boss 17: Salman Khan Lashes Out At Vicky Jain, Ankita Lokhande For Breach Of Contract. Will They Be Eliminated?

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की मुलाकात मशहूर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट पर हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और बाद में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने 2021 में शादी कर ली और हमेशा के लिए एकदूसरे के हो गए। अगर Bigg Boss 17 के घर में राहुल पंड्या आते है तो घर में एक और लव ट्राइएंगल दिखाई देगा और शो और भी दिलचस्प हो जाएगा।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.