अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए Air India ने जारी की नई निति, अब सफर और भी होगा सुहाना!
तो चलो चले!

महिलाएं और उनका घूमने का शौक, कभी कम नहीं होता। वही अब सोलो ट्रैवल करने का ट्रेंड भी आ गया है। कई महिलाएं और लड़कियां इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अकेले घूमने के लिए भी निकल पड़ती है। वही अब ऐसे ही अकेले ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए एक खुशखबर है। देश की जानी मानी एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने अकेले ट्रैवल करने वाली महिलाओं (Solo Female Travelers) के लिए एक नई निति या कहे तो एक नया नियम ही बना लिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट्स में अब अकेले यात्रा करने वाली महिलाएं या माताओं के लिए वैकल्पिक बैठने की पेशकश होगी।
और पढ़े: 5 Breathtaking Places Female Solo Travellers Can Travel To In Monsoon
अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए भारत की एयरलाइन एयर इंडिया ने काफी सुविधाजनक उपाय निकाला है। इस निति की वजह से अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए काफी अच्छी सुविधा प्राप्त होने की संभावना होगी। एयर इंडिया ने कुछ दिनों पहले एक निर्देश जारी किया, जिसमे उन्होंने कहा की, उनकी उड़ानों में सफर करने वाली महिलाओं या बच्चों के संग अकेले आई माताओं के लिए उनकी सुविधा के अनुसार गलियारे या खिड़की वाली सीट दी जाएगी। इसके साथ ही एयरलाइन के क्र्यू ने अकेले यात्रा करने वाले और बीच वाली सीटों पर बैठे बच्चों के लिए भी यह प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया है।
एयरलाइन ने जारी किए इस निर्देश के अनुसार, उड़ान में यात्रा करने वाली अकेली महिला या बच्चे के साथ आई महिला को पुरुषों के बीच सीट मिले तो उनके सुविधा के अनुसार उन्हें सीटें बदलने की अनुमति होगी। इससे अकेले सफर करने वाली महिला या बच्चों के साथ यात्रा करने वाली महिला यात्री के लिए यह बात काफी सुविधाजनक साबित होगी। एयरलाइन ने यह भी कहा की, पुरुष और महिला यात्रियों के बीच किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके साथ ही यह निर्देश अब कितना सफल होता है यह देखा जाएगा, और इस नुसार आगे के सभी निर्देश का अवलंबन किया जाएगा।
और पढ़े: This Reddit Thread About Safety Tips For Solo Indian Female Travellers Might Help You In Your Next Trip
अगर आप भी महिला है और कही अकेले यात्रा करने के बारे में सोच रहे है तो अब आप बिंदास किसी दिक्कत या परेशानी से अपना सफर कर सकती है।
First Published: October 07, 2023 1:46 PMWorld Tourism Day: 12 Essentials Every Woman Solo Traveller Should Pack