टेलीविजन एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) और पति ब्रेंट गोबल (Brent Goble) कई पिछले कई महीनों से अपने नन्हे मुन्ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर वह ख़ुशी का पल आ ही गया, जब इस कपल ने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया। जी हाँ, आशका गोराडिया और उसके पति ब्रेंट गोबल कुछ समय पहले ही नन्हे बेटे के पैरेंट्स बन गए है। आशका के फैन्स कई दिनों से बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज एक्ट्रेस ने उन्हें यह खुशखबरी आखिर सुना ही दी। कुछ समय पहले ही ब्रेंट गोबल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर की है। इतना ही नहीं, उसने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर बच्चे के नाम का खुलासा भी किया है।
टेलीविजन का लोकप्रिय शो भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप से मशहूर हुई अदाकारा आशका और उसके पति ब्रेंट गोबल ने मई 2023 में प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। आज इस सेलेब कपल के घर नन्हे बच्चे की किलकारियां गूंज रही है। आज 27 अक्टूबर को सुबह आशका और ब्रेंट ने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया और यह दोनों पैरेंट्स बन गए। ब्रेंट ने ये खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक बेहद प्यारी तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में ब्रेंट, आशका और उनके नन्हे मुन्ने का छोटा प्यारा हाथ नजर आ रहा है। इसके साथ ही आशका के पति ब्रेंट ने यह खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर करते हुए अपने बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया है। एक्ट्रेस और उसके पति ने अपने बेटे का नाम विलियम एलेग्जेंडर (William Alexander) रखा है।
बेटे के नाम का खुलासा करते हुए ब्रेंट ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में भी लिखा है और उसके ठीक होने की खबर भी फैन्स को दी है। ब्रेंट ने आगे लिखा है की, आज की सुबह 7.45 को उन्होंने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया। इसके साथ ही ब्रेंट ने आगे लिखा है की, वह अब मरते दम तक एलैक्स का पिता कहलायेगा। बेटे के जन्म से उसको एक नया अस्तित्व मिला है। अपनी पत्नी के बारे में कहते हुए ब्रेंट ने कहा है की, आशका अभी आराम कर रही है और उनका बेटा भी उसकी बगल में सो रहा है। उन दोनों ने आज तक इतना प्यार कभी महसूस नहीं किया, जितना की आज बेटे के जन्म पर वह कर रहे है। इसके साथ ही कई सेलेब्स ने भी इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसाया है। मौनी रॉय ने कहा,की वह ठीक से रो भी नहीं पा रही है, भांजे से मिलने का उसे इंतजार नहीं हो पा रहा है। अपने भांजे को मौनी एलेक्सी कहते नजर आ रही है। इसके साथ ही किश्वर मर्चेंट, स्मृति ईरानी, मोनालिसा, अदिति गुप्ता, रिद्धिमा पंडित, रौशनी वालिया ने भी आशका और ब्रेंट को बधाइयाँ दी है।
और पढ़े: प्रेगनेंसी में भी Yoga करते नजर आई Aashka Goradia, किए पुश अप और बहुत कुछ!
और पढ़े: प्रेगनेंसी में भी Aashka Goradia है बेहद फैशनेबल, Maternity शूट के दौरान देखे उसके हॉट लुक्स!
आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने साल 2017 में कई साल एकदूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। 14 मई, 2023 को दोनों ने शादी के 6 सालों बाद अपने इंस्टाग्राम पर पर फैन्स को अपने प्रेगनेंसी के बारे में खुशखबरी दी। वही अब आशका के बेटे को देखने के लिए फैन्स बेताब हुए जा रहे है।