Shah Rukh Khan की क्लासिक फिल्म Dil Se.. के लिए Manisha Koirala नहीं थी पहली पसंद, जानें ये अनसुनी बातें!
है आइकॉनिक फिल्म!

साल 1998 में रिलीज हुई मणिरत्नम दिग्दर्शित फिल्म दिल से.. (Dil Se..) एक ऐसी प्रेम कहानी थी, जिसके गानों के साथ ही फिल्म की कहानी और एक्टर्स की वजह से इस शानदार फिल्म को लोग आज भी पसंद करते है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) इस फिल्म में मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे, और इनके साथ ही प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भी इस फिल्म में नजर आई थी। जैसे की हम सभी जानते है की, यह फिल्म प्रीति जिंटा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी, जिसमे वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थी। दिल से.. (Dil Se..)आज एक क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है, जिसे देखना आज भी लोग पसंद करते है। इस फिल्म के छैय्या छैय्या, दिल से, सतरंगी रे, जिया जले जैसे सभी बेहतरीन गानों ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। आज हम आपको फिल्म दिल से.. के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएँगे जो आपने कही नहीं सुनी होंगी।
View this post on Instagram
शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा अभिनीत रोमांटिक थ्रिलर फिल्म दिल से.. को रिलीज होकर आज 25 साल हो गए है। 25 साल पहले ये फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में ए आर रहमान (A R Rahman) के गानों ने, कहानी ने, अभिनय ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में दिल से.. के गाने जरूर होते है। वही आज हम इस फिल्म के बारे में कुछ ऐसी बातें जानेंगे जिसके बारे में जान कर आप भी चौंक जाएंगे।
और पढ़े: Vivek Agnihotri ने Shah Rukh Khan, Karan Johar पर लगाए भारतीय फिल्मों की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का आरोप!
1. मणिरत्नम निर्देशित यह ट्रैजिक लव स्टोरी फिल्म जैसे की प्रीति जिंटा की डेब्यू फिल्म थी, ठीक वैसे ही मलाइका अरोड़ा ने भी दिल से.. के मशहूर गाने छैय्या छैय्या से डेब्यू किया था। बहुत कम लोगों को ये बात पता है की, मलाइका ने दिल से.. के छैय्या छैय्या गाने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
2. जैसे की हम सभी जानते है की मणिरत्नम की इस खूबसूरत फिल्म का लोकप्रिय गाना छैय्या छैय्या की शूटिंग चलती ट्रेन में की गई थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने किसी भी तरह की सेफ्टी या सुरक्षा-सावधानि नहीं ली थी। शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा गाने की ताल पर चलती हुई ट्रेन में नाच रहे थे। वही शूटिंग के दौरान मलाइका को कई बार चोटें भी आई थी।
3. फिल्म दिल से.. में शाहरुख खान के साथ मनीषा कोइराला रोमांस करते हुए दिखाई दी थी। लेकिन मनीषा के इस किरदार के लिए सबसे पहले काजोल को पूछा गया था। लेकिन तारीखों की वजह से काजोल का ये रोल मनीषा कोइराला को मिल गया।
View this post on Instagram
4. शाहरुख खान की इस आइकॉनिक फिल्म के सभी गाने मशहूर हुए। इस फिल्म के गानों को एआर रहमान ने संगीत दिया था। दिल से का गाना छैय्या छैय्या तो आज भी लोकप्रिय है। उस दौरान गाने की क्रेज इतनी थी की, हॉलिवुड फिल्म इनसाइड मैन के शुरुवाती सीन में भी ये गाना इस्तेमाल किया गया था।
5. आपको जानकर हैरानी होगी की, प्रीति जिंटा के किरदार के लिए सबसे पहले एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को पूछा गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस रोल को करने से मन कर दिया और बॉलीवुड को प्रीति जिंटा जैसी एक होनहार एक्ट्रेस मिल गई।
और पढ़े: Preity Zinta विदेश में होकर भी भारतीय परंपराओं का करती है सम्मान, जुड़वा बच्चों का कराया मुंडन!
6. कुछ समय पहले एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने ये खुलासा भी किया था की, फिल्म का लोकप्रिय गाना ‘छैय्या छैय्या‘ के लिए मलाइका अरोड़ा के पहले उन्हें लिया गया था। लेकिन ज्यादा वजन होने की वजह से शिल्पा को इस गाने से हटा कर मलाइका को लिया गया।
7. मणिरत्नम की इस शानदार फिल्म का नाम पहले ‘लद्दाख: एक प्रेम कहानी‘ रखा गया था। लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह नाम बदल कर इसे दिल से.. कर दिया गया।
अगर आपने अबतक दिल से.. नहीं देखि तो आप सच में शाहरुख खान के दिल से फैन नहीं है। इस आइकॉनिक फिल्म को रिलीज होकर आज 25 साल पुरे हुए है और आज भी यह फिल्म लोगों के लिए उतनी ही खास है जितनी के 25 साल पहले थी।
First Published: August 21, 2023 12:58 PMमोटापे के वजह से खो दिया शिल्पा शिरोडकर ने मलाइका अरोड़ा के ‘छैय्या छैय्या’ गाने का ऑफर?