Nick Jonas, Priyanka Chopra और बेटी Malti की वेकेशन की ये क्यूट तस्वीरें देख पिघल जाएगा दिल!

दे रहे फैमिली गोल!

Nick Jonas, Priyanka Chopra और बेटी Malti की वेकेशन की ये क्यूट तस्वीरें देख पिघल जाएगा दिल!

इंटरनैशनल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने कामकाज के साथ ही अपने परिवार की तरफ पूरा ध्यान देती है। अपने परिवार के साथ वक्त बिताना एक्ट्रेस को बेहद पसंद है। पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie Chopra Jonas)के साथ प्रियंका चोपड़ा हमेशा क्यूट क्यूट तस्वीरें भी शेयर करती रहती है, जो चंद लमहों में वायरल भी हो जाती है। सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, बल्कि उसके सिंगर, एक्टर पति निक जोनस को भी अपने परिवार के साथ वक्त बिताना काफी पसंद है। पत्नी के साथ ही निक भी अपने परिवार के संग प्यारी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। कुछ समय पहले ही निक जोनस ने जुलाई महीने का अपने परिवार संग क्यूट सा फोटो अल्बम शेयर किया है, जिसपर उनके फैन्स प्यार बरसा रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

और पढ़े: Nick Jonas On Husband Duty, Helps Priyanka Chopra Untie Her Ponytail In Moving Car Post Wimbledon

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक ऐसा कपल है, जिन्हे लोग काफी पसंद करते है। यूं मानो, ये दोनों लोगों के पसंदीदा सेलेब कपल्स में से एक है। साल 2018 में दिसंबर महिने मे प्रियंका और निक ने बड़ी धूमधाम से एकदूसरे से शादी कर ली। निक से शादी करने के बाद प्रियंका हमेशा के लिए लॉस एंजिल्स चली गईं। 2022 के जनवरी महीने में इस कपल ने सरोगेसी द्वारा अपनी बेटी मालती मैरी का इस दुनिया में स्वागत किया। प्रियंका और निक अपनी बेटी से प्यार जताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। वही निक ने कुछ समय पहले ही मालती मैरी और पत्नी प्रियंका के साथ प्यारी तस्वीरों का एक अल्बम शेयर किया है। इस अल्बम में इस प्यारे परिवार की बेहद क्यूट सी तस्वीरें है। कुछ तस्वीरें उनकी छुट्टियों की है, जहां प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ घूमने आए थे, तो कुछ तस्वीरें इस प्यारे सेलेब कपल की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

पहली तस्वीर में प्रियंका खूबसूरत सी बिकिनी पहने अपने पति निक की गोदी में बैठी हुई है, तो एक तस्वीर में निक अपनी लाड़ली बेटी मालती मैरी के संग नौका के छोटे स्विमिंग पूल में मजे करते हुए दिखाई दे रहे है। इस अल्बम में एक प्यारी सी जोनस फैमिली फोटो भी है, जिसमे समंदर किनारे बीच पर रेत में प्रियंका चोपड़ा लेटी हुई है और अपने पति और बेटी के संग मजे कर रही है। आपको बता दे की इसमें से कुछ तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन की भी है। 18 जुलाई को प्रियंका का जन्मदिन होता है, उसी वक्त ली गई कुछ तस्वीरें भी निक जोनस ने शेयर की है। इससे समझ में आता है की निक अपनी पत्नी और बेटी से कितना प्यार करते है।

Nick-Jonas-shares-july-photo-album-with-wife-Priyanka-Chopra-Malti-marie-vacation-unseen-pics

Nick-Jonas-shares-july-photo-album-with-wife-Priyanka-Chopra-Malti-marie-vacation-unseen-pics

और पढ़े: Nick Jonas’ Birthday Wish For Wifey Priyanka Chopra Has Fans In Awe Of Their Love, And Their Vacay!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

1 अगस्त को अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सुपरमून देखते हुए प्रियंका चोपड़ा ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन प्यारी तस्वीरों में वह मालती को गोदी में उठाए उसे आसमान दिखा रही है। एक्ट्रेस के काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) में नजर आ चुकी है। फिलहाल वह अपने अगले प्रोजेक्ट्स के कामों में व्यस्त है और साथ ही परिवार के साथ भी समय बिता रही है।

Priyanka Chopra Enjoys Summer Vacay With Family, Friends. Malti Marie’s Stylish Wardrobe Steals The Show!

First Published: August 02, 2023 10:25 AM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!