Nag Panchami: आज के खास दिन हल्दी के पत्तों में बनी ये स्वादिष्ट डिश जरूर बनाए!

कभी खाई है ये लजीज डिश?

Nag Panchami: आज के खास दिन हल्दी के पत्तों में बनी ये स्वादिष्ट डिश जरूर बनाए!

सावन महीना आ गया है। इस महीने में कई त्यौहार आते है और कई तरह के व्रत, पूजा भी किए जाते है। वही इस सावन महीने के कृष्ण पक्ष में नाग पंचमी (Nag Panchami, Nagara Panchami, Naga Panchami) का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। जैसे की हम सभी को पता है, भगवान शिव जी के सबसे निकट नाग थे। इस दिन नाग देवता को प्रसन्न करने उनकी पूजा करना फलदायी माना जाता है। वही इस दिन भगवान को अलग अलग तरह के भोग भी लगाए जाते है और साथ ही घरों में कई तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते है। वही नाग पंचमी के अवसर पर कई घरों में हल्दी के पत्तों में एक ऐसी ही बेहद स्वादिष्ट डिश बनाई जाती है, जिसे पाटोली (Patholi) या पातोली कहते है। चलिए जानते है इस की रेसिपी क्या है और इसे कैसे बनाते है।

कैसे बनाए हल्दी के पत्तों की ये बेहतरीन रेसिपी..

nag-panchami-special-recipe-haldi-leaves-Patholi-steamed-rice-rolls-jaggery
Image Courtesy: Facebook

नाग पंचमी के दिन खास कर के महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली ये स्वादिष्ट रेसिपी को कही पाटोली, कही ईराडये, कही कदुबु तो कही पातोली कहा जाता है। ये एक मीठी और लजीज डिश है जिसे बनाना बेहद आसान होता है। हल्दी के पत्तों में बनी ये लजीज डिश बनाने के लिए आपको चाहिए..

और पढ़े: Overnight Chia Pudding Recipe: ऐसे बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट चिया पुडिंग रेसिपी!

12 हल्दी की पत्तियां
1 कप चावल का आटा
1.5 – 2 कप पानी
1 कप कसा हुआ नारियल
1/2 कप कसा हुआ गुड़ (या गुड़ पाउडर)
2 चम्मच घी
1 चम्मच इलायची पाउडर
1 छोटा चम्मच नमक (या स्वाद अनुसार)

पाटोली रेसिपी…

1. एक बड़े पैन में पानी में आधा चम्मच घी और नमक डालकर उसे उबालें।
2. जब यह उबलने लगे तो इसमें चावल का आटा डालें। इस आटे को एक मिनट के लिए अच्छी तरह मिलाएं और स्टोव बंद कर दें। इसे ढककर एक तरफ रख दें।

Pizza taco bell GIF on GIFER - by Yggwield
3. स्टफिंग के लिए एक पैन में कसा हुआ नारियल, इलायची पाउडर और गुड़ डालें और इसे अच्छे से मिलाएं। इस घोल को मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक अच्छी तरह पकाएं। जब यह मिश्रण अच्छे से पक जाएं और अतिरिक्त पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें।

Coconut GIFs | Tenor
4. हाथों पर घी लगाकर चावल के आटे को अच्छे से गूथ ले। आटा नरम होना चाहिए, ज्यादा पतला नहीं।
5. हल्दी के पत्तों को धो ले और अच्छे से पोंछ कर उसपर नींबू के आकार की चावल के आटें की गोली रखें। अपनी उंगलियों से इस आटे को पत्ते पर फैलाएं और थपथपाएं।
6. चावल के आटे को फैलाने के बाद बीच में 1 बड़ा चम्मच नारियल का स्टफिंग डालें और पत्ते को मोड़ें। साथ ही ध्यान रखें की आपने किनारों को सील कर दिया हो।
7. सभी पत्तों पर यूँ ही पाटोली बना कर इन पत्तों को कूकर या इडली के स्टीमर में 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं।
8. 10-12 मिनट बाद इन पत्तों को प्लेट में निकाल कर गर्मागर्म परोसे।

और पढ़े: Parsi New Year: Navroz के दिन घर पे बनाएं Doodh na Puff, बेहद स्वादिष्ट है ये रेसिपी!

nag-panchami-special-recipe-haldi-leaves-Patholi-steamed-rice-rolls-jaggery
Image Courtesy: Facebook

ये रेसिपी बनाने के लिए अगर हल्दी के पत्ते उपलब्ध नहीं हुए तो आप केले के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते है। नाग पंचमी के अवसर पर कई घरों में ये स्वादिष्ट और आसान डिश बनाई जाती है।

Image Courtesy: kiniskitchen, cookwithkushi

झट से बनाएं Shraddha Kapoor का पसंदीदा स्वादिष्ट Sambar, बेहद आसान है ये रेसिपी!

First Published: August 21, 2023 11:40 AM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!