Chandrayaan-3 की सफलता के बाद पूर्व PM Indira Gandhi और Rakesh Sharma का ये पुराना वीडियो हुआ वायरल!

सारे जहाँ से अच्छा..

Chandrayaan-3 की सफलता के बाद पूर्व PM Indira Gandhi और Rakesh Sharma का ये पुराना वीडियो हुआ वायरल!

कल का दिन भारत और देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। देश की करोड़ो जनता कल का दिन कभी नहीं भूलेगी। भारत देश ने 23 अगस्त को अपना चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) सफलतापूर्वक चांद पर लैंड किया, जिसके बाद पुरे देश में खुशियों की लहर आ गई। सिर्फ देश की जनता ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर कल भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पर टिकी हुई थी। जैसे ही चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की, देश के कोने कोने से लोगों को खुशियों से चीखते चिल्लाते हुए खुशिया मनाते देखा गया। वही चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की इस सफलता के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर ट्रेंड करती नजर आई। जहा ये खबर ट्रेंड कर रही है वही देश की पूर्व PM इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) का एक पुराना वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

जहां भारत द्वारा चंद्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक उतरने से लगभग 39 साल पहले, अंतरिक्ष से चांद को देखने वाले राकेश शर्मा पहले भारतीय साबित हुए थे। कल चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद पूरा देश खुशियों से झूम उठा था, वही सोशल मीडिया पर भी इसी बात को लेकर लोगों में खुशियां दिखाई दी। लोग सोशल मीडिया पर अपने भारतीय होने का और चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाते हुए नजर आए। वही सोशल मीडिया पर एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल होते हुए नजर आ रहा है। देश की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का ये वीडियो है। ये वीडियो उस दौरान लिया गया था, जब पहली बार भारत के राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचे थे। उस समय देश की PM इंदिरा गांधी ने राकेश शर्मा से बात की थी।

और पढ़े: Twitter Ko Dhak Dhak Ho Rela Hai As Chandrayaan 3 Gears Up To Land On Moon Today

साल 1984 के 3 अप्रैल को भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से देश की पूर्व PM इंदिरा गांधी ने बात की थी। देश की पूर्व PM इंदिरा गाँधी अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से बात करते हुए कहती नजर आ रही है की, पुरे देश की नजर उन पर टिकी हुई है, और सभी लोग उनको बधाई देना चाहते है। देश के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ था और इस वजह से देशवासी अंतरिक्ष के प्रति जागरूक हुए। इसके साथ ही इंदिरा गाँधी ने राकेश शर्मा से बेहद खूबसूरत सवाल भी पूछा था, “ऊपर से भारत कैसा दीखता है आपको?” इस सवाल पर अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने बिना किसी झिझक के अंतरिक्ष में ही अपने साथियों के सामने कह दिया था की, “सारे जहाँ से अच्छा…”

और पढ़े: Kareena Kapoor Khan, Anushka Sharma, More Celebs Proud Of ISRO As Chandrayaan 3 Lands Safely On Moon

कल का दिन भारत के लिए एक गर्व का दिन था। चंद्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद देश का नाम गर्व से ऊँचा हो गया है। वही इस खबर के साथ ही देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा और पूर्व PM इंदिरा गांधी का ये खूबसूरत सा वीडियो भी काफी वायरल हुआ है।

Meet Ritu Karidhal, India’s Rocket Woman Who Is Leading The Chandrayaan 3 Mission

First Published: August 24, 2023 12:20 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!