Eid ul- adha के मौके पर अपने हाथों पर बनवाएं ये 5 बेहतरीन मेहंदी डिज़ाइन!

Eid ul- adha mehndi designs: महिलाएं तीज, त्योहार या किसी फंक्शन में खूबसूरत कपड़ों के साथ हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। महिलाएं अपने हाथों पर कई अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगाती हैं, मानो इसके बिना उनका श्रृंगार अधूरा है। वहीं इस साल मुसलमानों का खास त्योहार बकरीद या ईद उल-अजहा (Eid ul- adha) 29 जून को मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म के दूसरा बड़ा त्योहार ईद उल-अजहा के मौके पर बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी के लिए नए कपड़े आते हैं। इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं और हाथों पर नए-नए डिजाइन की खूबसूरत मेहंदी (Mehndi Designs) भी लगवाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मौके पर आप अपने हाथों पर किस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं।

ये मेहंदी डिजाइन करें ट्राई

1. अगर आप ईद-उल-अजहा या किसी खास तीज, त्योहार के दिन अपने हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं और आसान और खूबसूरत डिजाइन की तलाश में हैं तो आप इस लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs) को अपने हाथों पर लगा सकती हैं। आप हाथों के पीछे या किनारे पर डिजाइन बनाकर और बाकी उंगलियों पर एक प्यारा सा फूल बनाकर मेहंदी अपने हाथों पर लगा सकती हैं।

और पढ़े: Mouni Roy’s Karwa Chauth Mehndi Design Is A Beautiful Love Story In Itself!

2. इन दिनों कट आउट डिजाइन वाली मेहंदी का ट्रेंड काफी चल रहा है। ये डिजाइन लम्बे हाथों पर खूब जचती है। आप इसे बेल स्टाइल में कट आउट डिजाइन की तरह अपने हाथों पर लगा सकती हैं, साथ ही इसमें कुछ फूल-पत्ती का पैटर्न भी जोड़ सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs) आपके हाथों पर खूब जंचेगा।

3. आप हाथों पर फ्लोरल पैटर्न में मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। कम उम्र की लड़कियों के हाथों पर अरेबिक स्टाइल की मेहंदी (Mehndi Designs) खूब जंचती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और ये दिखने में भी बेहद अच्छी लगती है। इसके लिए अब एक तरफ से फूल बनाएं और हाथ के किनारे से लेकर उसमें डिजाइन बनाएं।

4. अगर आपको पूरे हाथ पर मेहंदी लगवाने का शौक है तो आप खूबसूरत डिजाइन (Mehndi Designs) चुन सकती हैं। फुल हैंड मेहंदी लुक के लिए आप अपने हाथों पर कई पैटर्न डिजाइन बनवा सकती हैं। आप चाहें तो अपने हाथ की मेहंदी से अपना नाम भी लिखवा सकती हैं। इसके लिए आप फ्लावर हैंड डिजाइन चुन सकती हैं जो खूबसूरत लगेगा।

5. जिन महिलाओं को देसी और पारंपरिक मेहंदी डिजाइन पसंद होता है उन्हें मोटिफ मेहंदी डिजाइन जरूर लगाना चाहिए। इस डिज़ाइन में फूल-पत्ती, मोर या हाथी का डिज़ाइन बनाया जाता है। इस मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs) को लगाने के बाद आपका हाथ भरा-भरा दिखता है और खूबसूरत भी लगता है।

और पढ़े: “Muslim Men Who Apply Mehendi To Hindu Women On Karwa Chauth Will Be Taught A Lesson”: Saffron Outfits In UP

गौरतलब है कि, हाथों पर मेहंदी (Mehndi Designs) लगवाना हर महिला को पसंद होता है। अगर कोई तीज-त्योहार या फंक्शन हो तो महिलाओं के दोनों हाथ में मेंहदी लगी नजर आती हैं। ऐसे में ईद-उल-अजहा के मौके पर आप हमारे द्वारा शेयर किए गए इन मेहंदी डिजाइन्स (Mehndi Designs) को अपने हाथों पर जरूर लगाएं।