Cannes 2023 में बॉलीवुड से कई सेलेब्स आ रहे है। इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अभी तक कई बॉलीवुड स्टार्स अपना जलवा बिखेर चुकी है। ऐश्वर्या राय, उर्वशी रौतेला भी इस साल फिरसे Cannes में अपना जलवा बिखेरने पहुँच चुकी है। वही ईशा गुप्ता, सारा अली खान, मृणाल ठाकुर और कई सेलेब्स ने इस साल Cannes में अपना डेब्यू किया। वही इस बार हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में Cannes रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। साथ ही रेड कार्पेट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सपना चौधरी के Cannes डेब्यू से कई लोगों की आँख बड़ी हो गई है, क्यों की अपना का डेब्यू लोगों के लिए अनअपेक्षित था।
और पढ़े: इस नए तरीके से पहनाई सारा अली खान को डॉली जैन ने Cannes के लिए साड़ी, देखें वीडियो!
Bigg Boss 11 में कंटेस्टेंट रही हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में Cannes रेड कार्पेट पर शानदार डेब्यू किया। खूबसूरत गुलाबी गाउन पहने हुए सपना ने इस डेब्यू को अपना एक अविश्वसनीय अनुभव भी कहा। Cannes में रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए उन्होंने पेस्टल पिंक शेड की हैवी एम्ब्रॉएडरी वाली मरमेड गाउन पहनी थी। इवेंट की नई तस्वीरों में सपना मीडिया और अन्य लोगों को भारतीय स्टाइल में नमस्ते कर अभिवादन करती नजर आ रही हैं। सपना ने रेड कार्पेट डेब्यू के लिए डिजाइनर भारती और आशना के OM couture से अपना खूबसूरत आउटफिट चुना और Cannes में तहलका मचा दिया। सपना ने अपने खूबसूरत ड्रेस के साथ हेयर बन लुक और मिनिमल ज्वेलरी कैरी की थी।
Cannes में अपना डेब्यू करते हुए सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड कार्पेट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है। अपने Cannes के डेब्यू को सपना ने एक खूबसूरत सपना कहा है, जो पूरा हो गया है। साथ ही सपना ने कहा है की, Cannes में डेब्यू करने के लिए उसने काफी मेहनत की, पसीना बहाया, और अपने दृढ़ संकल्प से लंबी यात्रा कर Cannes तक का सफर पूरा किया। इसके साथ ही Bigg Boss की पूर्व कंटेस्टेंट रही सपना चौधरी लोगों का शुक्रिया अदा करना भी नहीं भूली।
और पढ़े: Bollywood Stars Take Notes From Masoom Minawala On How To Present India At Cannes In Style
हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी के Cannes के इस डेब्यू ने लोगों को चौंका दिया है। भले ही सपना चौधरी का Cannes डेब्यू काफी हैरानी भरा था, लेकिन उसकी रेड कार्पेट पर एंट्री बेहद शानदार रही। अब आगे देखना ये है की, और कौन कौनसे सेलेब्स अब इस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई देने वाले है।