Udaan से लेकर Diya Aur Baati Hum तक, इन 5 टीवी सीरियल गानों को Kailash Kher ने दी हैं अपनी खूबसूरत आवाज!

कैलाश खेर के खूबसूरत गाने!

Udaan से लेकर Diya Aur Baati Hum तक, इन 5 टीवी सीरियल गानों को Kailash Kher ने दी हैं अपनी खूबसूरत आवाज!

Kailash Kher 5 TV serials Songs: मल्टी टैलेंटेड सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) अपने खूबसूरत गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने हर किसी की जुबान पर चढ़े हुए हैं। 7 जुलाई 1973 को मेरठ में एक कश्मीरी पंडित परिवार में कैलाश खेर का जन्म हुआ है। उनके पिता मेहर सिंह खेर भी एक लोक गायक थे।। बचपन से संगीत के माहौल में पले-बढ़े कैलाश अपनी आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। जानकारी के मुताबिक, कैलाश खेर (Kailash Kher) शास्त्रीय संगीतकार पंडित कुमार गंधर्व, पंडित हृदयनाथ मंगेशकर, पंडित भीमसेन जोशी और कव्वाली गायक नुसरत फतेह अली खान से प्रेरित थे। आज कैलाश खेर (Kailash Kher) के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके द्वारा टीवी सीरियल के लिए गाए गए पांच गानों के बारे में।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kailash Kher (@kailashkher)

ये हैं कैलाश खेर के शानदार गाने

सीरियल जय कन्हैया लाल की

2021 में आने वाले सीरियल जय कन्‍हैया लाल की (Jai Kanhaiya Lal Ki) में कैलाश (Kailash Kher) ने हाथी घोड़ा पालकी और जय कन्‍हैया लाल की गाना गाया है। इस गाने को जितेश पांचाल ने कंपोज किया है। यह शो स्टार भारत चैनल पर प्रसारित होता था। इस सीरियल में भगवान श्री कृष्णा के लीलाओं के बारे में बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है।

और पढ़े: Sona Mohapatra Sheds Light On Indian TV’s ‘Depraved And Sad’ State With Sajid Khan Being Allowed In ‘Bigg Boss 16’ 

सीरियल तेरे लिए

2010 में, कैलाश खेर (Kailash Kher) ने स्टार प्लस के धारावाहिक तेरे लिए (Tere Liye) के लिए टाइटल सांग तेरे लिये गाया। इस गाने को कैलाश के साथ सिंगर हिमानी कपूर ने भी गाया है। यह शो स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होता था। निर्माता एकता कपूर के इस इस सीरियल तेरे लिए (Tere Liye) में एक बेहद खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में दिखाया गया है।

सीरियल दीया और बाती हम

मशहूर सीरियल दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum) का टाइटल सॉन्ग दीया और बाती हम भी कैलाश खेर (Kailash Kher) ने गाया है। इस गाने को कैलाश खेर ने लिखा है, साथ ही कंपोज और डायरेक्ट भी किया है। यह सीरियल साल 2011 में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुआ था। इस सीरियल में एक लड़की के पुलिस अधिकारी बनने से लेकर एक प्यारी सी लव स्टोरी तक का सफर दिखाया गया है।

सीरियल उड़ान

एक छोटी बच्ची के जीवन को दर्शाने वाला सीरियल उड़ान (Udaan) का मंत्रमुग्ध कर देने वाला टाइटल सांग हौसलों की उड़ान को कैलाश खेर (Kailash Kher) ने गाया है। इस गाने का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। ये सीरियल साल 2014 में कलर्स टीवी पर आता था। इस शो में एक नन्ही सी बची के बड़े सपने को पुरे होते हुए सफर को दर्शाया गया है।

सीरियल हमसफर: द ट्रेन

कैलाश खेर (Kailash Kher) ने दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल हमसफर: द ट्रेन (Humsafar The Train) का टाइटल सॉन्ग को अपनी खूबसूरत आवाज से गाया है। यह सीरियल 2007 में प्रसारित होता था। इस सीरियल में भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक ईमानदार और बहादुर अधिकारी कि कहानी दिखाई गई है।

और पढ़े: Happy Birthday Rhea Chakraborty: रिया की पतली कमर और फिटनेस का ये है राज!

गौरतलब है कि, कैलाश खेर (Kailash Kher) ने सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म अंदाज में कैलाश द्वारा गाया गया गाना रब्बा इश्क ना होवे रिलीज होते ही लोगों के बीच छा गया। कैलाश खेर ने हिंदी, नेपाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, भोजपुरी और उर्दू भाषाओं में गाने गाए हैं। अपनी अद्भुत प्रतिभा के लिए मशहूर कैलाश खेर (Kailash Kher) को हमारी ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Image Courtesy: Youtube, IMDb

Exclusive: On World Music Day, Suchitra Krishnamoorthi Talks About Her New Song, Favourite 90s Singer, And More!

First Published: July 07, 2023 11:38 AM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!