Rochelle Rao से लेकर Sreejita De तक, ये टीवी एक्ट्रेसेस बनी बेहद खूबसूरत दुल्हनें!
टीवी एक्ट्रेस का दुल्हनियां लुक शानदार!

TV actresses most gorgeous wedding: शादी का बंधन एक बहुत ही खूबसूरत और मजबूत डोर होती है। शादी एक ऐसी साझेदारी है जिसमें पार्टनर को एक-दूसरे के प्रति समर्पित होना पड़ता है। ये बंधन एक ऐसा एहसास है जिसका अंत प्यार की गहराई में डूबने के बाद भी पता नहीं चलता। खैर, अगर हम शादी के दौरान खूब सजी-धजी दुल्हन की बात करें तो उसकी दिली चाहत बस अपने पति को पाने और बेहतर दिखने की होती है। बात करें टीवी जगत की एक्ट्रेसेस की तो ये रील लाइफ में जितनी खूबसूरत दिखती हैं, असल जिंदगी में ये अपनी शादी के दौरान अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों को जीत लेती हैं। ऐसे में आज हम टीवी की उन एक्ट्रेसेस का जिक्र करेंगे जिनकी शादी शानदार रही और वह दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
श्रद्धा आर्या
कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) की श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने 16 नवंबर 2021 को अपने बॉयफ्रेंड राहुल नागल से शादी की। श्रद्धा ने अपने बॉयफ्रेंड और नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ दिल्ली में सात फेरे लिए। शादी के दौरान एक्ट्रेस लाल रंग का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
और पढ़े: Rani Chatterjee, Monalisa और इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के ये बोल्ड ब्लाउज डिजाइन है शानदार!
View this post on Instagram
रुबीना दिलैक
छोटी बहू (Choti Bahu) फेम रूबीना दिलैक और एक्टर अभिनव शुक्ला 21 जून 2018 को शादी के बंधन में बंध बंधें। रूबीना और अभिनव की शादी हिमाचल प्रदेश में काफी धूमधाम से हुई। अपनी शादी में रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) ने व्हाइट कलर का खूबसूरत लहंगा सेट पहने नजर आई थीं, जिस पर भारी कढ़ाई की गई थी।
View this post on Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी
ये है मोहब्बतें (Ye Hai Mohabbatein) की दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने साल 2016 में अपने बॉयफ्रेंड विवेक दहिया से शादी की। दिव्यांका और विवेक ने भोपाल के कान्हा फन सिटी में एक दूसरे का हाथ धामा। शादी में एक्ट्रेस येलो और पिंक कलर के लहंगा चोली के साथ खूबसूरत एक्सेसरीज और गजरे में नजर आईं।
View this post on Instagram
अंकिता लोखंडे
पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) की अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) 14 दिसंबर 2021 को अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लिए। दोनों की शादी मुंबई में धूमधाम से हुई। अपनी शादी के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का वेडिंग ड्रेस चुना, जिस पर हैवी वर्क किया गया था।
View this post on Instagram
गौहर खान
बिग बॉस (Bigg Boss) फेम गौहर खान ने साल 2020 में डांसर और एक्टर ज़ैद दरबार से शादी की। गौहर और ज़ैद ने मुंबई में एक-दूसरे के साथ निकाह किया था। निकाह के दौरान गौहर खान (Gauahar Khan) आइवरी शरारा पहने नजर आईं, साथ ही उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी पहनी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।
View this post on Instagram
श्रीजिता डे
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) फेम श्रीजिता डे (Sreejita De) ने 1 जुलाई 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लॉम पेप से सगाई की। श्रीजिता डे ने अपनी क्रिश्चियन शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें एक्ट्रेस सफेद गाउन पहने नजर आईं। श्रीजिता डे ने जर्मनी के ब्रॉस्टेल में क्रिश्चियन रीति-रिवाज में माइकल ब्लॉम पेप से शादी की।
View this post on Instagram
मौनी रॉय
टीवी के साथ-साथ फिल्मों की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय ने साल 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की। दोनों ने गोवा में अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की। अपनी शादी के दिन मौनी (Mouni Roy) को रेड कलर का ढेर सारा कढ़ाई का काम किया हुआ लहंगा पहने देखा गया था।
View this post on Instagram
करिश्मा तन्ना
टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने 5 फरवरी 2022 को अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी की। करिश्मा और वरुण की शादी गोवा में साउथ इंडियन और गुजराती रीति-रिवाज से हुई। अपनी शादी के दिन, एक्ट्रेस ने पेस्टल पिंक कलर का लहंगे सेट पहने हुए हैवी ज्वेलरी कैरी की थी।
View this post on Instagram
माही विज
एक्ट्रेस माही विज ने लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2011 में टीवी एक्टर जय भानुशाली से शादी की। माही और जय ने काफी समय तक अपनी शादी को छुपाकर रखा था। माही विज (Mahhi Vij) ने अपनी शादी के लिए व्हाइट कलर का वेडिंग गाउन चुना था, जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा था।
View this post on Instagram
रोशेल राव
साल 2018 में एक्ट्रेस रोशेल राव और एक्टर कीथ सिकेरा के साथ धूमधाम से शादी की। रोशेल और कीथ ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में एक दूसरे से हाथ धामा। एक्ट्रेस रोशेल राव (Rochelle Rao) ने अपनी शादी के दिन खूबसूरत व्हाइट कलर का गाउन चुना, जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं।
View this post on Instagram
और पढ़े: Rashmika Mandanna, Keerthy Suresh और ये हसीनाएं है साऊथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस!
गौरतलब है कि, टीवी एक्ट्रेस जितनी रील लाइफ में अपने लुक से कहर बरपाती है, उतना ही अपने रियल लाइफ अंदाज से भी लोगों का दिल धड़काने का मौका नहीं छोड़ती है।
First Published: July 03, 2023 4:58 PMHina Khan और Divyanka Tripathi जैसी करोड़ों कमाने वाली इन एक्ट्रेस की पहली सैलरी थी बेहद कम!