TMF: ‘आभारी हूं की रिजेक्शन मिले…’ नूपुर सेनन ने मुंबई आने के बाद के स्ट्रगल की बताई कहानी!

रिजेक्शन ही रहा अच्छा अनुभव!

TMF: ‘आभारी हूं की रिजेक्शन मिले…’ नूपुर सेनन ने मुंबई आने के बाद के स्ट्रगल की बताई कहानी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन पहली बार साल 2019 में म्यूजिक एल्बम ‘फिलहाल’ में एक्टर अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस ने करीब चार साल के बाद 2023 में बॉलीवुड की फिल्मी दुनिया में भी डेब्यू कर लिया है। हाल ही नूपुर ओटीटी पर अपनी डेब्यू सीरीज ‘पॉप कौन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में नूपुर का किरदार लोगों ने काफी पसंद किया। पर्दे पर पहली बार नूपुर का ये फनी अंदाज लोगों को पसंद आया है। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए अपनी बहन कृति सेनन की तरह नूपुर सेनन ने भी काफी मेहनत की है। जिसके बारे में एक्ट्रेस ने Hauterfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में जिक्र किया है। इसके साथ ही The Male Feminist के 25वे एपिसोड में मेहमान बन पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने अपने स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)

नूपुर सेनन बयान की दिल की बात

एक्ट्रेस नूपुर सेनन बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बन कर उभर रही हैं। अपनी मेहनत और कबिलियत के दम पर नूपुर इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने में लगी हुई है। नूपुर के पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट और मां एक टीचर हैं। एक समान्य परिवार में पली-बढ़ी नूपुर सेनन के सपने भी आम लड़कियों की तरह बड़े हैं। जिसे वह पूरा करती भी नजर आ रही हैं। लेकिन जब बात फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल की आती है तो हर सेलेब की अपनी ही एक कहानी होती है। जिसे वो असल जिंदगी में फेस करते हैं। Hauterfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में ऐसा ही अपना अनुभव नूपुर सेनन ने बयान किया है। नूपुर ने The Male Feminist के होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ कई बातों पर चर्चा की, साथ ही बताया कि कैसे ऑडिशंस के दौरान उनका रोल किसी स्टार किड को दे दिया जाता था। अगर उस समय उन्हें वो मिलता तो शायद आज वो भी बड़ी स्टार होतीं। हालांकि इसके लिए वो आभार भी व्यक्त करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)

और पढ़े: The Male Feminist: Nupur Sanon Says A Man Should Compliment, Not Define A Woman’s Life. Hear Hear!

होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन ने नूपुर सेनन से उनके फिल्म इंडस्ट्री के स्ट्रगल के बारे में पूछा जिसका जवाब एक्ट्रेस ने बखूबी दिया। नूपुर ने बताया कि, जब उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी, उस वक्त वो ऑडिशन के लिए जाया करती थीं, जहां उन्हें काफी रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा था। आगे नूपुर बताती हैं कि, उनके साथ ऐसा कई बार हुआ कि ऑडिशन के दौरान जब तीन लोग होते हैं और उन्हें पता होता है कि वो दो लोग कौन हैं। आपको अंदर से पता है कि आप उन दोनों से बेटर हो, तो आप अंदर से काफी खुश महसूस करते हैं। आपको लगता है कि यह ऑडिशन क्रैक हो जाएगा। लेकिन ऑडिशन के बाद सुनने को मिलता है कि ये रोल इस स्टार की बेटी के पास चला गया है। जोकि एक्ट्रेस के लिए कभी-कभी काफी कष्टदायी रहा है। आगे एक्ट्रेस कहती है कि, अगर उन्हें भी बिना कोई तैयारी किए या वर्कशॉप किए पांच-छह साल पहले ऐसा ऑफर मिला होता तो वह फिल्म पर झपट पड़तीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)

आगे अपने रिजेक्शन पर बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि, वो आभारी है कि उन्हें फिल्म नहीं मिली क्योंकि अगर उस फिल्म में वो काम करती तो फ्लॉप होकर खत्म हो गई होती। क्योंकि उस समय पर उन्हें कुछ आता नहीं था। आगे एक्ट्रेस बताती हैं कि, कभी-कभी अनुभव और रिजेक्शन आपको सिखाते हैं और और भी अच्छा बनने में मदद करते हैं। नूपुर सेनन की ये सोच वाकई काबिले तारीफ है।

और पढ़े: TMF: नूपुर सेनन को माँ और पिता ने सिखाई पैसों की कीमत, बहन कृति से सीखी है प्यार और व्यवहारी जीवन!

गौरतलब है कि, नूपुर सेनन एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतर सिंगर भी हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने पहली बार सिंगिंग में हाथ आजमाया और उनके गानों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया हैं। ऐसे ही आगे अपने करियर में नूपुर सेनन खूब बुलंदियां छुए।

The Male Feminist: “You’re The Pretty Element,” Nupur Sanon On How Comedy Is Still Dominated By Male Stars

 

First Published: April 04, 2023 2:26 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!